Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
जिम जाने वाले सोच समझकर ले व्हे प्रोटीन, वरना हो जाएंगे ये साइडइफेक्ट
जो लोग जिम जाते हैं उन्होंने व्हे प्रोटीन का नाम जरुर सुना होगा। कहते हैं भारी-भरकम एक्सरसाइज़ और वेट लिफ्ट करने के कारण हमारे शरीर में प्रोटीन की जरुरत बढ़ जाती है। इस जरूरत को पूरा करने के
लिए हमें इन कृत्रिम चीजों का सेवन करने की आवश्यकता है। ये शरीर की प्रोटीन जरूरतों को पूरा करने में मदद करती हैं। बाडी बिल्डिंग करने के टॉप सप्पलीमेंट में प्रोटीन पावडर का नाम सबसे ऊपर आता है।
बहुत से लोग इसे बेधड़क पीते हैं लेकिन कुछ लोग इसे लेने से डरते भी हैं।
दोस्तों, अगर किसी चीज़ से हमें फायदा पहुंचता है तो उसका नुकसान होना भी वाजिब है। मोटे तौर पर देखा जाए तो अगर आप बिना सोंचे समझे व्हे प्रोटीन लेंगे तो आपको उससे कुछ साइड इफेट भी होंगे। इसको
ज्यादा लेने से कौन कौन से नुकसान होते हैं, हम आज वो बताएंगे....

1. चेहरे पर होते हैं मुंहासे
जो लोग ज्यादा प्रोटीन पावडर का सेवन करते हैं उनके पेट की गर्मी बढ जाती है जिससे सूजन पैदा होती है। प्रोटीन पावडर जैसे वे प्रोटीन में कुछ हार्मोन्स और बायोएक्टिव पेप्टाइड्स होते हैं जो कि तेल गंथी को
अति सक्रीय बना देते हैं, जिसे हम सीबम भी कहते हैं। काफी सारी स्टडी में पाया गया है कि प्रोटीन सप्पलीमेंट मुंहासों को दावत देते हैं।

2. किडनी में हो सकती है स्टोन की समस्या
अगर आपको पहले से ही पथरी की दिक्कत रही है तो आपकी यह समस्या प्रोटीन पावडर ले कर और भी ज्यादा बढ सकती है। प्रोटीन पावडर को पूरी तहर से हजम करने के लिये ढेर सारा पानी पिएं।

3. फैट गेन हो सकता है
जी हां, इसको रेगुलर पीने से आपका पेट निकल सकता है। व्हे प्रोटीन में काफी सारा न्यूट्रिशन होता है। इसमें भी काफी ज्यादा कैलोरीज़ होती हैं। अगर इसको लेने के साथ साथ आप बढियां डाइट भी लेते हैं तो आप
मोटे हो सकते हैं। इसको लेने के साथ साथ अच्छी तरह से ट्रेनिंग भी लें। जिनकी उम्र ज्यादा है , उनका मेटाबॉलिज्म कम हो जाता है, जिसके चलते अगर वे व्हे प्रोटीन लेने हैं, तो उनकी बॉडी में फैट जमा होने
लगता है।

4 . ब्लड में एसिड बढना
अगर आप ब्हे प्रोटीन का सही यूज़ नहीं करते तो आपको यह साइड इफेट झेलना पड़ सकता है। यह वो कंडीशन है जब खून में कीटोन बढ जाता है। अगर बॉडी फैट कम है तो वह प्रोटीन को एनर्जी में नही बदल
पाएगा और इसी तरह से खून में किटोन का लेवल बढने लगेगा। यानी की खून में एसिड का लेवल बढना।

5. लीवर को हो सकता है नुकसान
शरीर की प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने के लिए प्रोटीन पाउडर को दूध में मिलाकर पीना बहुत आसाना है और इस वजह से प्रोटीन के सेवन की मात्रा बढ जाती है। शरीर में प्रोटीन की अति गुर्दे व यकृत को
नुकसान पहुंचा सकती है। गुर्दे व यकृत के रोगियों में इसकी संभावना अधिक है। यह प्रोटीन पाउडर का एक नकारात्मक गुण है।

6. पेट में गड़बड़ी
वे प्रोटीन में पाया जाने वाला लैक्टो मिल्क प्रॉडक्ट और चीनी आदि आपको एलर्जी दे सकते हैं। इससे आपका पेट खराब हो सकता है। इससे सूजन या ब्लोटिंग महसूस हो सकती है या फिर बार बार लू जाना पड़
सकता है। पेट में दर्द या मतली भी आ सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
