Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
पुरुषों को क्यों खाना चाहिए अंडे की जर्दी, फर्टिलिटी की समस्या करें दूर
अंडे को लेकर कई लोगों में गलतफहमी रहती है। कई लोगों को लगता है कि अंडे की जर्दी खाने से मोटापा बढ़ता है। क्योंकि अंडे की जर्दी में काफी मात्रा में कॉलेस्ट्रॉल मौजूद होता है, इसलिए कई लोग अंडे में से जर्दी निकालकर फेंक देते हैं। लेकिन आपको मालूम नहीं होगा कि अंडे की जर्दी में कई सारे न्यूट्रियंस होते हैं। जो इसके किसी और भाग में नहीं होता है। पुरुषों को खास तौर पर अंडे खाने चाहिए। अंडे खाने से बहुत सारे फायदे होते है।
विशेषज्ञों की माने तो अधिकतम लोग सफ़ेद भाग ही खाते है और अंडे का पीला भाग यानी जर्दी को फेंक देते हैं। लेकिन अंडे की जर्दी (पीला भाग) में प्रोटीन और केल्शियम की मात्राअंडे के सफ़ेद भाग की तुलना में काफी ज्यादा होती है। डाइट एक्सपर्ट यंग पुरुषो को अंडे का पीला भाग खाने की सलाह देते है, आइए जानते है इससे होने वाले फायदों के बारे में।

फर्टिलिटी बढ़ती है -
अंडे की जर्दी (पीला भाग) में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की मात्रा ज्यादा होती है। इसे खाने से फर्टिलिटी बढ़ती हैं और अपने अंदर एक ताजगी महसूस करते है। अंडे के योक में 3 फैटी ओमेगा होता है, जो पुरुषों में स्पर्म की संख्या को बढ़ाते है।

मजबूत मांसपेशियां
अंडे की जर्दी में प्रोटीन की मात्रा बहुत ही ज्यादा होती हैं, जिससे मसल्स मजबूत होते हैं। इसमें विटामिन D की मात्रा अधिक होती है, इससे हड्डियां मजबूत होती हैं, और गठिया से बचाव होता है।

गंजापन रोके
अंडे के जर्दी या योक में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती हैं, जिससे मसल्स और एब्स मजबूत बनते हैं। जो लोग जिम जाते है, उन्हें तो अंडे की जर्दी खानी चाहिए। इसमें कॉपर की मात्रा अधिक होती है। ये गंजापन रोकने में फायदेमंद होता है।

आयरन से भरपूर
अंडे के पीले भाग में कैरोनॉइड होता है, ये आंखों के लिए फायदेमंद होता है। अंडे के योक में आयरन होता है जो कि बॉडी में होने वाली खून की कमी से बचाता हैं।

विटामिन से भरपूर
इसमें विटामिन K होता है, जो कैंसर जैसी बीमारी से बचाव करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन ई आपके चेहरे की रंगत बढ़ाने के साथ आपको गोरा बनाता है और दिमाग को स्मार्ट बनाता है।

दिमाग को बनाए तेज
अंडे की जर्दी यानी पीले भाग में में कोलिन होता है, इसे खाने से दिमाग की ताकत बढ़ती है और इससे मेमोरी तेज़ होती है। इसमें फास्फोरस होता है, इससे दांत मजबूत होते है, और मसूड़ो की प्रॉब्लम से बचाता है।



Click it and Unblock the Notifications
