Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
नींबू और गुड़ को साथ पीने से कम होता है वजन, जानें कैसे बनाएं
आपने नींबू और शहद के सेवन के फायदे तो सुने होंगे लेकिन क्या आप जानते है कि नींबू और गुड़ पानी कितना फादेमंद है आपके शरीर के लिए। जो लोग वेटलॉस करने के लिए खूब माथापच्ची कर रहे है, वो इस आसान से आयुर्वेदिक नुस्खे के जरिए झटके से अपना वेटलॉस कर सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ड्रिंक या आयुर्वेदिक मिश्रण के बारे में बताने जा रहे है जो आपके सेहत के लिए लाभदायक होने के साथ ही आपका वेटलॉस करने में मदद करता है। ये है गुड़ और नींबू। जिसे एक साथ पीने से आपका वजन कम होता है।

गुड़ के फायदे
चीनी की तुलना में गुड़ आपकी सेहत के लिए काफी हेल्दी होता होता है। इसमें कम मात्रा में कैलोरी होती है। गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट, जिंक और सेलेनियम भरपूर मात्रा में होता है जो इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है। ये आपको फ्री रेडिकल्स से कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाता है। सिर्फ इतना ही नहीं, गुड़ शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाता है। खाने के ठीक बाद एक छोटा टुकड़ा गुड़ खाने से खाना आसानी से पच जाता है. इसके अलावा गुड़ सांस नली और पाचन तंत्र की सफाई के लिए भी अच्छा है।

नींबू के फायदे
नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ ही मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। नींबू में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाता है। ये वेटलॉस में असरदायक होता है।

एक साथ पीने से क्या होता है
नींबू और गुड़ को मिलाकर पीने से शरीर में विटामिन सी की पूर्ति होती है। इसमें जिंक और एंटी-ऑक्सीडेंट्स आपकी सेहत के लिए अच्छे होते है। गुड़ इम्युनिटी बूस्टर की तरह कम कैलोरी युक्त होता है। गुड़ और नींबू पानी के सेवन से आपका पाचन तंत्र तंदरुस्त होने के साथ ही श्वसन तंत्र को भी साफ रखता है।

कैसे बनाएं ये ड्रिंक
इस मिश्रण को तैयार करने के लिए गुनगुने पानी में एक चम्मच नींबू का रस और गुड़ का छोटा टुकड़ा डाल दें। इन तीनों सामग्री को अच्छी तरह मिला लें। जब तक कि गुड़ पानी में घुल न जाएं। इसके बाद यह पीने के लिए तैयार है। इसे रोजाना खाली पेट पीने से फायदा होता है।



Click it and Unblock the Notifications
