Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
Weight Loss in Summers: वेटलॉस के लिए क्या है बेहतर छाछ या लस्सी पीना
वेट लॉस के लिए दही एक अच्छा फूड माना जाता है। यह शरीर के लिए हर तरह से फायदेमंद फूड है। खासकर गर्मियों में लोग दही को अपनी डायट में ज़रूर शामिल करते हैं। जैसा कि लस्सी और छास, ये दोनों ही ड्रिंक्स दही से ही बनते हैं और हर किसी को पसंद आते हैं। दही एक अच्छा प्रोबायोटिक है जो गट बैक्टेरिया को बढ़ाता है। अलग-अलग तरीकों से दही रायता, लस्सी और छाछ के रूप में हमारी थाली में परोसा जाता है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि वेट लॉस के लिए दही से बनी छास पीनी चाहिए या लस्सी। आइए जानते हैं क्या है बेहतर वेट लॉस के लिए-

छाछ या लस्सी क्या करती है फायदा
छास और लस्सी दोनों ही ड्रिंक्स दही से ही बनते हैं। जहां, छास या बटरमिल्क (Buttermilk benefits) में बहुत कम मात्रा में दही मिलाया जाता है। वहीं, इसमें पानी, नमक, काला नमक और पुदीने की चटनी जैसी अन्य चीज़ें भी मिलायी जाती हैं। ताकि, छास का स्वाद बढ़ जाए। छास पीने से विटामिन सी और प्रोबायोटिक्स की अच्छी मात्रा प्राप्त होती है। इसीलिए, इसका सेवन हर भोजन के बाद किया जा सकता है। इसी तरह हर उम्र के लोग भी इसका सेवन कर सकते हैं। वहीं लस्सी बनाते समय दही में बहुत कम मात्रा में पानी मिलाया जाता है। वहीं स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें शक्कर, केसर, मैपल सिरप और पेड़े जैसी मीठी चीज़ें मिलायी जाती हैं।

छाछ है लो-कैलोरी ड्रिंक
वजन घटाने के लिए निश्चित रूप से छाछ (Chaach) को ही बेहतर बताया जाता है। क्योंकि, लस्सी में मीठी चीज़ें मिलायी जाने की वजह से वह हाई-कैलोरी ड्रिंक बन जाती है। जबकि, इसमें मौजूद शक्कर डायबिटीज़ और वेट लॉस डायट के लिए अच्छी नहीं मानी जाती। जबकि, छाछ
एक लो-कैलोरी ड्रिंक होने के साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।

छाछ पीने के फायदे
- लस्सी पीने से पेट की समस्याएं कम होती हैं।इससे तुरंत एनर्जी मिलती है और पेट भी भरता है।
- लस्सी या छास पीने से कैल्शियम, विटामिन बी12, ज़िंक और प्रोटीन प्राप्त होती है।
इनसे, एसिडिटी और हार्टबर्न जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications