Latest Updates
-
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल
जानें सलाद खाने का सही तरीका, वरना हो सकते हैं ये नुकसान
सलाद हेल्दी डायट का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। क्योंकि यह वेट लॉस करने के साथ ही पाचन शक्ति को बेहतर बनाने के साथ ही इम्यूनिटी को भी बेहत्तर बनाने में मदद करता है। सलाद के माध्यम से न केवल विटामिन्स, मिनरल्स की कमी पूरी होती है साथ ही शरीर में फाइबर्स की कमी भी पूरी होती है।
सलाद खाना सेहत के लिए अच्छा है लेकिन करीब 80 फीसदी लोग ये नहीं जानते कि सलाद खाने का सही तरीका क्या है? और सलाद में क्या खाएं और क्या नहीं। यही वजह है कि कई बार सलाद खाना भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

ताजा ही खाएं
सलाद हमेशा ताज़ा कटा हुआ ही खाएं। दुकानों में पहले से काटकर रखा गया सलाद खाने से आपकी सेहत को कोई फायदा नहीं होगा क्योंकि काफी पहले कटे हुए होने के कारण सब्ज़ियों के पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।

फ्रूट सलाद को ऐसे खाएं
फ्रूट सलाद को एक मील की तरह खाएं। नाश्ते औऱ चाय के बाद और लंच से पहले लगने वाली छोटी भूख को शांत करने के लिए आप फ्रूट सलाद खा सकते हैं। फ्रूट सलाद ना तो रात को खाना खाने से पहले खाएं और ना ही बाद में खाएं दोनों की कंडीशन में ये आपको नुकसान पहुंचाता है। आपका शुगर लेवल अचानक से इतना बढ़ जाता है कि आप खुद को अस्वस्थ महसूस करने लगते हैं। आप इसे दिन में खाएं या फिर आप दिन में कोई एक फ्रूट भी खाते हैं तो जरूर नहीं है कि आपको फ्रूट सलाद खाना है।

ये सलाद न बिल्कुल भी न खाएं
सुपर मार्केट में मिलने वाली फैंसी ची़ज़ों को मिलाकर सलाद बनाने का प्लान बिल्कुल कारगर साबित नहीं होगा। क्योंकि कैन बंद सब्ज़ियां और फल प्रीज़र्वेटिव्स और नमक से भरे होते हैं। इसीलिए उन्हें खाने से आपकी सेहत को फायदे की बजाय नुकसान ही होगा।

स्प्राउट खाते हुए रखें इसका ध्यान
स्प्राउट सलाद को खाने की तरह नहीं खाना चाहिए बल्कि आप इसे मिड डे मील की तरह खाएं तो आपके लिए ये हेल्दी सलाद बन जाएगा। स्प्राउट सलाद के साथ आप खीरा, टमाटर, ऊबले हुए आलू और प्याज भी डाल सकते हैं इसमें नमक हल्का रखें और चाहें तो इसमें नींबूं डाल लें। नींबू में विटामिन सी होता है जो आपके लिए फायदेमंद है।

खाने के साथ न खाएं सलाद
सलाद को खाना खाने के साथ बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। इससे पेट फूलने या ब्लोटिंग की समस्या से आप बच सकेंगे औऱ ओवर इटिंग से बच सकेगें। सलाद में मेयोनिज़, केचअप जैसी चीज़ें मिलाकर ना खाएं। ये उसके पोषक तत्वों को खत्म कर देता है। सलाद में केवल नमक और नींबू का रस मिलाएं, वहीं इसे स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाएगा।

बारिश में सलाद खाते हुए रखें इसका ध्यान
वैसे भी ज्यादा देर की कटी सलाद नहीं खाना चाहिए लेकिन बारिश में इस बात का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। बारिश में इंफेक्शन होने का खतरा ज्यादा होता है इसलिए कोशिश करें कि सलाद बनाने के पहले सब्ज्यिों और फलों को अच्छे से साफ कर लें। सलाद को कुछ देर भी खुला न छोड़ें। इससे संक्रमण हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
