Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
Navratri Fasting: नवरात्री में मिलावटी कट्टू का आटा खाने से बचें, जानें कैसे करें असली और नकली में फर्क
शारदीय नवरात्री में कई लोग उपवास के दौरान खूब कुट्टू के आटे का सेवन करते हैं। इस दौरान खूब डिमांड की वजह से मुनाफाखोर बाजार में नकली कट्टू के आटे को असली बताकर बेचना शुरु हो जाते हैं। नकली कट्टू के आटे को खाने से सेहत पर नकरात्मक असर पड़ता है।
फेस्टिव सीजन में कौन सा सामान शुद्ध है और कौन सा मिलावटी है, इसकी पहचान करना बेहद मुश्किल है। मिलावटी खाद्य पदार्थ खाने से अल्सर, पाइल्स, कैंसर और लीवर से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे आप नवरात्री में आसानी से कट्टू के आटे की मिलावट की पहचान कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इस आसान से टिप्स के बारे में-

रंग से पहचानें
कुट्टू के असली आटे की पहचान उसके रंग से की जा सकती है। कुट्टू के आटे का रंग गहरा भूरा होता है। अगर कुट्टू के आटे में किसी प्रकार की मिलावट है या वो खराब हो गया है तो सबसे पहला उसका रंग बदल जाता है। इस स्थिति में कुट्टू के आटे का रंग ग्रे या हल्का हरा हो सकता है। इसके अलावा खराब या मिलावटी कुट्टू का आटा गूंथते वक्त बिखर जाता है।

ज्यादा दिन तक स्टोर न करें
कुट्टू एक प्रकार का अनाज है या एक प्रकार का चावल भी कह सकते हैं, जो ठंडे इलाकों में पाया जाता है। कुट्टू का मेडिकल नाम फैगोपाएरम एफक्यूलैंटम है। इसे अंग्रेजी में बकव्हीट कहते हैं। कुट्टू का आटा नवरात्र के व्रत में खाया जाता है। यह बहुत पोष्टिक माना जाता है लेकिन इसे ज्यादा दिन तक रखने से इसमें फंगस की समस्या भी आ सकती हैं। इसलिए इसे ज्यादा दिन स्टोर करने से बचें।

सामने आ चुका है मामला
दिल्ली में अप्रैल 2021 में चैत्र नवरात्री के दौरान कुट्टू का आटा खाने से 500 लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया था। जिसमें मिलावटी कुट्टू का आटा खाने से 500 लोगों को पेट में दर्द, दस्त और उल्टी जैसे लक्षण महसूस होने पर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।



Click it and Unblock the Notifications
