Latest Updates
-
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral
कच्चे अंडे खाने से हो सकता है ये संक्रमण, बरसात में तो बिल्कुल भी न खाएं
अंडे, प्रोटीन का सबसे बड़ा स्त्रोत होता है। जो लोग जिम जाते है वो लोग प्रोटीन डाइट के लिए अंडों का खूब सेवन करते हैं। लेकिन कई लोग प्रोटीन के लिए अंडे कच्चे तक खा लेते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि ज्यादा प्रोटीन लेने की जगह आप बैक्टीरिया भी खा सकते हैं। दरअसल कच्चे अंडे में कई तरह के बैक्टीरिया हो सकते हैं इसलिए अंडों को पकाकर खाना ज्यादा अच्छा होता है।
अंडों में कुछ ऐसे पोषक तत्व भी होते हैं जिसे कच्चा रहने पर हमारा शरीर ठीक ढंग से डाइजेस्ट नहीं कर पाता है इसलिए अंडे को पकाकर ही खाना बेहतर है। कच्चे अंडे को खाने से अंडे में मौजूद कुल प्रोटीन का सिर्फ 51% हिस्सा ही हमारा शरीर अवशोषित कर पाता है जबकि पकाकर खाने पर आपके शरीर को 91% तक प्रोटीन मिलता है। इसका कारण यह है कि तापमान बढ़ने पर अंडों में मौजूद प्रोटीन का स्ट्रक्चर बदल जाता है, जिससे ये आसानी से पच जाते

उबलने के बाद भी हेल्दी
कई लोगों को गलतफहमी है कि कच्चे अंडे में ज्यादा पोषक तत्व होते हैं। और इसे कच्चा खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। अब अगर फैक्ट की बात करें तो ऐसा कुछ होता नहीं है। क्योंकि अंडा उबलने या पकने के बाद भी उतना ही हेल्दी व पोषक तत्वों वालो होता है जितना कि वह कच्चा रहने पर रहता है।

बिगाड़ सकता है हाजमा
खाने की पसंद के तौर पर देखा जाए तो उबले अंडे खाने का चलन सबसे ज्यादा है। कई शोधों में यह बात सामने आ चुकी है कि किसी और तरीके से बेहतर है उबले अंडे खाना क्योंकि उबले अंडे जब आप खाते हैं तो उसके 90 प्रतिशत प्रोटीन को आप ग्रहण कर पाते हैं। इसके अलावा यह पाचन तंत्र के लिए भी अच्छा होता है। क्योंकि यह आसानी से पच भी जाता है।

बरसात में कच्चे अंडे खाने से बचें
अंडे को अगर आप कच्चा खाते हैं तो बैक्टीरिया के इंफेक्शन का डर रहता है। अंडे के छिलके में साल्मोनेला नामक बैक्टीरिया होता है जो कच्चा खाने पर इंफेक्शन का कारण बन सकता है। कुछ लोगों को कच्चा अंडा खाने से उल्टी, दस्त और बुखार की समस्या भी हो जाती है। बरसात के मौसम में तो कच्चे अंडे का उपयोग बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

ज्यादा पकाना भी सही नहीं है
वैसे तो उबले हुए अंडे सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं मगर इन्हें ज्यादा तापमान पर नहीं पकाना चाहिए। ज्यादा तापमान में पकाने से अंडों में मौजूद प्रोटीन तो मिलता है मगर कई दूसरे पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। रिसर्च में पाया गया है कि अंडों को ज्यादा तापमान में पकाने से इसमें मौजूद विटमिन ए 17% से 20% तक कम हो जाता है। ज्यादा आंच में अंडों में मौजूद ऐंटिऑक्सिडेंट्स भी घट जाते हैं। कुल मिलाकर अंडों को ज्यादा देर तक और बहुत तेज आंच पर नहीं पकाना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications











