Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
KGF स्टार यश उर्फ रॉकी भाई का फिटनेस का खुल गया राज, ये है रुटीन डाइट और वर्कआउट प्लान
कन्नड़ सुपरस्टार यश अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर देशभर में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी है। उनकी हालिया रिलीज केजीएफ: चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचा दिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर देशभर में सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म में सुपरस्टार के अभिनय की काफी सराहना की जा रही है। केजीएफ फिल्म में परफेक्ट फिजिक्स के लिए यश ने कड़ी मेहनत की। इसके लिए उन्होंने दिन रात खूब पसीना बहाया हैं। आइए जानते हैं उन्होंने इस फिजिक्स के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ गई-

केजीएफ स्टार यश का डाइट प्लान
हेल्थयोगीडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, कन्नड़ स्टार ने स्ट्रिक्ट डाइट प्लान को फॉलो किया। वो नाश्ते में भारी कार्ब्स शामिल करते थे। यश के एक कटोरा नट्स के साथ जायफल का सेवन करते हैं।, ब्राउन ब्रेड के पांच स्लाइस और सब्जियों के साथ आठ अंडे का सफेद भाग को खाते हैं। इसके अलावा उनके आहार में छोटे तरबूज या पपीता जैसे फल भी शामिल रहते हैं।
लंच से पहले सुबह 11 बजे केजीएफ स्टार प्रोटीन शेक और फलों का सेवन करते हैं। उन्हें सीफूड काफी पसंद हैं इसलिए अपने दैनिक आहार में मछली शामिल करते हैं। शाम को वह जिम जाने से पहले ब्राउन ब्रेड के चार स्लाइस और चार केले खाते हैं। जहां तक डिनर की बात है तो वह अपनी डाइट को हल्का लेकिन प्रोटीन से भरपूर रखना पसंद करते हैं।

वर्कआउट प्लान
यश सप्ताह में 6 बार वर्कआउट ट्रेनिंग लेते हैं। उनके वर्कआउट रूटीन में कार्डियो और मसल ट्रेनिंग का कॉम्बिनेशन शामिल है, जो उनके शरीर को बनाए रखने में मदद करता है। वह अपने दिन की शुरुआत सुबह 6 बजे करते हैं। जूम टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, वह एक घंटे कार्डियो को समर्पित करते हैं और फिर वेट ट्रेनिंग पर चले जाते हैं। वह अलग-अलग एक्सरसाइज करते हैं और कम से कम एक घंटे तक एब्स वर्कआउट करते हैं। उनके वर्कआउट रूटीन में 30 मिनट का पावर ट्रेनिंग- पुश-अप्स, पुल-अप्स और खाली पेट स्ट्रिक्ट ट्रेनिंग शामिल है।
यश दिन में दो बार वर्कआउट करते हैं। वह सप्ताह में एक दिन आराम करने और अपनी पसंद के भोजन करने के लिए चीट डे फॉलो करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications