Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम -
हरीश राणा का आखिरी 22 सेकेंड का वीडियो वायरल, अंतिम विदाई देख रो पड़े लोग -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि -
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन, 'सत्ते पे सत्ते' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में किया था काम -
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान -
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश
मीरा कपूर ने बताया छुट्टियों के दौरान फिट रहने का एक सीक्रेट, इस एक रुल में छिपे हैं कई फायदे
हॉली डे मतलब रिलेक्स, अपना फेवरेट फूड खाना और अपने खास लोगों के साथ क्वालिटी टाइम बिताना है। कई लोग छुटि्टयों के दौरान फिटनेस और डाइट से समझौता कर लेते है लेकिन वहीं कुछ लोग छुट्टियों के दौरान भी अपनी डाइट के साथ समझौता नहीं करते है। उन्हीं में से एक है मीरा कपूर। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर छुट्टी के दौरान फॉलो किए जाने वाले एक नियम को शेयर करके इसके बारे में बताया।
मीरा ने बताया कि जब वह छुट्टी पर सब कुछ खाती हैं, उन्होंने एक थाली की फोटो शेयर की जिसमें ज़ातर फ्लैट ब्रेड, जामुन, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के साथ नारियल चिया का हलवा का एक कटोरा शामिल है। इडली-सांबर और चटनी की एक प्लेट के साथ बीज, गोजी बेरी और कच्चा शहद शामिल थे। उन्होंने अपने नाश्ते के बारे में एक चीज लिखी "मैं केवल एक ही नियम का पालन करती हूं कि गर्म नाश्ता ही करुं"। एक शाकाहारी के रूप में, उनकी थाली में एक दक्षिण भारतीय व्यंजन और इसमें कुछ मिलाने के लिए है।

गर्म नाश्ता करने के क्या फायदे हैं?
मीरा ने गर्म नाश्ते के फायदे बताते हुए कहा कि "सभी स्वादिष्ट पेस्ट्री (एगलैस), अनाज, ठंडा फल और जूस लेना आकर्षक है। लेकिन आपके पाचन को तेज और तंदरुस्त बनाए रखने और स्पलीन को पोषण देने के लिए गर्म नाश्ते से बढ़कर कुछ नहीं है। "
रुजुता दिवेकर भी देती है राय
सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने भी गर्म, घर का बना नाश्ता करने की पैरवी करती आई है। उन्होंने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा था कि
"नाश्ता ऐसा होना चाहिए जो ताजा हो और घर का बना हो। भारत में भी, जो क्षेत्र अपने नाश्ते के लिए जाने जाते हैं, वे भी राष्ट्रीय औसत से अधिक समय तक जीवित रहते हैं - केरल, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, महाराष्ट्र। केरल में इडली या अप्पम, कश्मीरी की रोटी या दोपहर की चाय, पंजाब का पराठा और महाराष्ट्र का पोहा अच्छी तरह से जाना जाता है और व्यापक रूप से खाया जाता है।"
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











