Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पोहे पर छिड़ी पॉलिटिक्स, जानें इसे खाने के बेहतरीन फायदे
'पोहा' को लेकर इन दिनों राजनीति गरम है। बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय का पोहा को बांग्लादेशियों से जोड़कर दिया गया विवादित बयान से चारों तरफ बहस छिड़ गई हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया में मीम्स भी छाएं हुए हैं। वैसे इन सब बहस के बीच आप ये जरूर जान लें कि झटपट बन जाने वाला पोहा सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। भारत में हर तबके से जुड़े लोग पोहे को बहुत ही चाव से खाना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं इसे खाने के फायदे।
पोहा फाइबर रिच होता है इस वजह से उसे पेट धीरे-धीरे पचाता है। इस तरह की पाचन क्रिया के कारण खाने से बनने वाली शुगर भी धीरे-धीरे ब्लड स्ट्रीम में जाती है जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

हेल्दी कार्बोहाइड्रेट्स
पोहा 76.9% कार्बोहाइड्रेट्स और 23% फैट से बना होता है। यह डाइजेशन में मदद करते हुए ब्लड कॉलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखता है। कार्बोहाइड्रेट्स की कमी सिरदर्द से लेकर थकान का बड़ा कारण होती है।

ब्लोटिंग की समस्या करें दूर
पोहा फाइबर रिच होता है। इस वजह से यह डाइजेशन में आसान होने के साथ ही कब्ज की समस्या से निजात दिलाने में भी मदद करता है। इतना ही नहीं इसे खाने पर आपको सुबह आमतौर पर हो जाने वाली ब्लोटिंग की समस्या भी परेशान नहीं करेगी।

आयरन की कमी को करता है दूर
100 ग्राम पोहा में 20 एमजी आयरन होता है। जिन लोगों को आयरन की कमी होती है उन लोगों को भी पोहा खाने की सलाह दी जाती है। आयरन एनर्जी लेवल बनाए रखने और इम्युन सिस्टम को दुरुस्त रखने और बॉडी का सही तापमान बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही में यह हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए भी जरूरी होता

वेटलॉस के लिए है अच्छा
फाइबर रिच पोहा को नाश्ते में खाने से देर तक पेट भरा रहता है जो वेट लॉस में मददगार साबित हो सकता है। साथ ही में इसमें कैलरीज भी काफी कम होती हैं। एक बोल पोहा में 250 कैलरीज पाई जाती हैं जिसे 20 मिनट ट्रेडमिल पर दौड़कर आराम से बर्न किया जा सकता है।

ग्लूटेन का कम स्तर
पोहा में ग्लूटेन के कम स्तर के कारण, कम ग्लूटेन खाद्य पदार्थों का उपभोग करने वाले डॉक्टर की सलाह से इसे अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। पोहा मधुमेह रोगियों द्वारा भी सेवन किया जा सकता है।

पेट रहता है भरा हुआ
खून में शुगर के धीमी गति से बढ़ावा देने के कारण पोहा मधुमेह रोगियों के लिए भोजन का अच्छा विकल्प माना जाता है। ये देर तक पेट को भरा हुआ रखता हैं।



Click it and Unblock the Notifications
