Latest Updates
-
28 दिन बाद लगेगा सूर्य ग्रहण, 2 मिनट 18 सेंकड के लिए छा जाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा ये नजारा -
Harela Wishes In Pahadi Or Hindi: 'जी रया, जागि रया' कहकर अपनों को दें हरेला पर्व की शुभकामनाएं -
रथ यात्रा में सबसे पहले राजा ही क्यों लगाते हैं झाड़ू? जानिए छेरा पहरा की परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा
लंबे समय से कब्ज ने कर दिया जीना बेहाल, जाने कैसे करें इसका इलाज
सुबह-सुबह पेट साफ न हो तो पूरा दिन अच्छा महसूस नहीं होता है। यही नहीं कब्जियत की वजह से पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता है। पेट साफ नहीं होगा तो एसिडिटी, जलन, ऐंठन और खट्टी डकारें जैसी परेशानियां होने लगती है। बहुत सारे लोग पेट की इन परेशानियों से आराम पाने के लिए दवा और चूर्ण का सहारा लेते हैं। अगर आपको भी कब्ज की शिकायत रहती है तो अपने रोजाना के खाने में फाइबर फूड को जगह दीजीए क्योंकि फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त कर कब्ज से राहत दिलाता हैं।

कद्दू के भुने बीज
दफ्तर में शाम के समय आपको भूख लगती होगी तो आप जंक फूड की तरफ भागते होंगे। इनकी जगह आप कद्दू के भुने बीज का सेवन कर सकते हैं। ये फाइबर से भरपूर होते हैं। इनका सेवन करने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती। फाइबर से भरपूर फूड्स का सेवन करने से कब्ज की समस्या नहीं होती, क्योंकि इसे पचाना आसान होता है। साथ ही आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

स्टीम्ड कॉर्न
स्टीम्ड कॉर्न में भी फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसका डाइजेशन धीरे-धीरे होता है और आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती। स्टीम्ड कॉर्न का सेवन करने से आपको पेट साफ करने में तो मदद मिलेगी ही इसके साथ-साथ यह आपके वजन को कम करने में भी बहुत कारगर है। तो अब जब भी आपको मील टाइम से अलग खाने की क्रेविंग हो रही हो तो आप स्टीम्ड कॉर्न का चुनाव कर सकते हैं।

ओट्स पोहा
अगर आपका कुछ चटपटा स्नैक्स खाने का दिल कर रहा है तो आप ओट्स पोहा का सेवन कर सकते हैं। खाने में टेस्ट के साथ-साथ इसे बनाना भी बहुत आसान है। ओट्स फाइबर के सर्वोत्तम आहार स्रोतों में से एक है।

स्प्राउट्स
केवल ब्रेकफास्ट नहीं बल्कि शाम के नाश्ते में भी स्प्राउट्स खाना फायदेमंद होता है। इसमें काफी मात्रा में एंजाइम होने की वजह से यह आसानी से पच जाते हैं। तो अब शाम को चाय समोसे की जगह स्प्राउट्स का सेवन करें।



Click it and Unblock the Notifications