Latest Updates
-
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक -
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी
इन फूड में नहीं होती है zero calorie, फिर भी वेटलॉस में करते है मदद
वजन कम करने का मूल नियम होता है कम से कम कैलोरी का सेवन करना। जब हम कम से कम कैलोरी फूड का सेवन करते है तो हमारी कोशिश होती है ऐसे भोजन खाने की जिनमें कम से कम कैलोरी होती है और एक ही समय में स्वस्थ होते हैं। वहीं बाजार में ऐसे कई तरह के भोजन के विकल्प मौजूद हैं जो जीरो कैलोरी होने का दावा करते हैं लेकिन हम आपको ऐसे पांच फूड के बारे में बता रहे हैं जो जिनमें जिनमें जीरो कैलोरिज की बात सच नहीं हैं, आइए जानते हैं किन जीरो कैलोरिज फूड में कैलोरिज मौजूद होती है।

दालचीनी
दालचीनी सिर्फ आपके खाने में स्वाद नहीं बढ़ाता है, बल्कि ये कई स्वादिष्ट डिशेज में टेस्ट को बढ़ा देता है। यह आपकी कॉफी को मीठा बनाने का एक स्वस्थ तरीका है और आपके स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। एक चम्मच दालचीनी में लगभग छह कैलोरी होती हैं। दालचीनी ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करती है।

शुगर फ्री
अक्सर शुगर-फ्री लेबल के जरिए हम बेवकूफ बनाए जाते हैं। चीनी का मतलब कैलोरी-फ्री नहीं होता है। एक शुगर-फ्री गम में लगभग पांच कैलोरी होती हैं। और जब आप इसे चबा रहे होते हैं तो ये आपको बिजी रखता है ताकि आप इसके बाद कुछ न सकें।

डाइट सोडा
आपने कई ऐसे डाइट सोडा देखें होंगे जो कैलोरी फ्री होने का दावा करते हैं। इनमें आर्टिफिशयल स्वीटनर्स जेल और फाइबर होते हैं जो आंतों के मार्ग द्वारा अवशोषित नहीं होते हैं। आर्टिफिशियल मिठास के साथ ये समस्या है कि वे मिठास का पता लगाने, इंसुलिन संकेतों और भूख / तृप्ति संकेतों के संदर्भ में मस्तिष्क को भ्रमित करते हैं। एक अध्ययन से पता चलता है कि जो इस सोडा का जितना अधिक सेवन करते हैं उनका वजन तेजी से बढ़ता है।

अजवाइन
अजवाइन में ज्यादातर फाइबर और पानी होता है लेकिन फिर भी इसमें कैलोरी की मात्रा मौजूद होती है। लेकिन इसमें कैलोरी की संख्या कम होती है, जो इसे वजन घटाने के अनुकूल बनाती है।

स्पिरुलिना
स्पिरुलिना एक प्रकार का शैवाल है जिसमें खनिज, विटामिन और प्रोटीन होते हैं। सूखे स्पिरुलिना का एक बड़ा चम्मच लगभग 20 कैलोरी होता है और चार ग्राम प्रोटीन प्रदान करता है। स्पिरुलिना आपकी स्मूदी को प्रोटीन को बढ़ावा देता है और एलर्जी वाले लोगों की मदद भी करता है। यह पाया गया कि जिन लोगों को एलर्जिक राइनाइटिस हो गया था, वे रोजाना 2,000 मिलीग्राम स्पिरुलिना का सेवन करने से लाभकारी प्रभाव देखते थे।



Click it and Unblock the Notifications
