Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Disadvantages Of Refined Oil: आपकी रसोई में रखा है सबसे खतरनाक तेल, जो जहर से कम नहीं!
Disadvantages Of Refined Oil: क्या आप जानते हैं आपकी रसोई में एक ऐसी चीज रखी है जो जहर से कम नहीं है। आप उसे रोजाना खाने में इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये नहीं जानते कि जो आप खा रहे हैं वो स्लो पॉइजन से कम नहीं है। आप सोच रहे होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं, सोचिए जरा क्योंकि हमने ये हिंट तो दे दिया है कि उसे आप रोजाना खाने में इस्तेमाल करते हैं। नहीं...नहीं हम चीनी या नमक या फिर मिर्च की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि चमकदार पैकेट या बोतल वाले रिफाइंड ऑयल की बात कर रहे हैं जो स्वाद तो बढ़ाता है, लेकिन धीरे-धीरे सेहत को खा जाता है?
पकौड़े, पूरी, पराठे या कोई भी तली-भुनी डिश बनाने में ज्यादातर घरों में यही तेल इस्तेमाल होता है। मगर आप जान लें कि रसोई में रखा रिफाइंड ऑयल सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि बीमारियों की एक पूरी लिस्ट साथ लाता है।
अब यह आपके हाथ में है कि आप धीमे जहर को रोजाना खाते रहें या फिर हेल्दी विकल्प चुनकर खुद और परिवार की सेहत बचाएं। यह सच है कि रिफाइंड ऑयल को तैयार करने की प्रक्रिया में हाई हीट और केमिकल्स का इस्तेमाल होता है, जिससे इसके प्राकृतिक पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। आइए जानते हैं रिफाइंड ऑयल खाने से कौन-कौन सी बीमारियों को आप न्योता दे रहे हैं।

रिफाइंड ऑयल क्या है?
रिफाइंड ऑयल यानी वो तेल जिसे केमिकल्स, हाई हीट और प्रोसेसिंग से साफ करके पैकेट या बोतल में भर दिया जाता है। दिखने में भले ही ये चमकदार और साफ लगे, लेकिन इस प्रोसेसिंग से इसके नेचुरल न्यूट्रिएंट्स लगभग खत्म हो जाते हैं। रिफाइंड ऑयल को बनाने के लिए हार्मफुल हैक्सन इस्तेमाल किए जाते हैं। यानि स्वाद की चटपटी दुनिया के पीछे छुपा है सेहत का कड़वा सच। अब सवाल यह है कि क्या हमें इसे तुरंत छोड़ देना चाहिए या खाते रहना चाहिए? अरे बिना देर किए आप आज ही अपनी रसोई से इस हानिकारक तेल को निकाल फेंके वरना वो दिन दूर नहीं जब आपके घर में स्वस्थ लोगों की जगह खतरनाक बीमारियों से जूझ रहे लोग ही नजर आएंगे।
रिफाइंड ऑयल से होने वाली बीमारियां
दिल की बीमारियां
रिफाइंड ऑयल में मौजूद ट्रांस फैट्स और ऑक्सीडेटिव कंपाउंड्स दिल की बीमारियों को बढ़ाने का काम करते हैं। बता दें कि इसमें मौजूद ट्रांस फैट्स और खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) हृदय रोगों का खतरा बढ़ाते हैं। अगर आप हेल्दी दिल चाहते हैं तो आज ही रिफाइंड ऑयल खाना बंद कर दें।
मोटापा और डायबिटीज
रिफाइंड तेल में तली चीजें आसानी से फैट जमा करती हैं, जिससे मोटापा और शुगर बढ़ने का खतरा रहता है। जो लोग मोटापे और डायबिटीज से ग्रस्त हैं उनके लिए तो रिफाइंड ऑयल जहर के समान है।

इम्यूनिटी पर असर
रिफाइंड ऑयल का ज्यादा सेवन इम्यूनिटी को वीक करता है। इसे खाने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, और बार-बार बीमारियां घेर लेती हैं। बच्चों और बुजुर्गों को तो रिफाइंड ऑयल बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।
कैंसर का खतरा
कम ही लोगों को पता होगा कि रिफाइंड ऑयल बार-बार गर्म कर तैयार किया जाता है। ऐसे में इसमें ऑक्सीडेटिव कंपाउंड्स बनते हैं, जो कैंसर तक का कारण बन सकते हैं।
पाचन संबंधी दिक्कतें
रिफाइंड ऑयल में बना हुआ और तला हुआ खाना खाने से पाचन संबंधी समस्याएं भी होती हैं।
रिफाइंड ऑयल की जगह ये तेल करें इस्तेमाल
अगर आप सच में हेल्दी लाइफस्टाइल चाहते हैं, तो आज ही अपनी रसोई से रिफाइंड ऑयल निकाल फेंकें और उसकी जगह सरसों का तेल, नारियल तेल, मूंगफली का तेल, तिल का तेल या भी शुद्ध देसी घी का इस्तेमाल करें। ये बात जान लें कि थोड़ा खाएं लेकिन शुद्ध और अच्छा खाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
