Latest Updates
-
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम
Eye Flu Home Remedies: दिल्ली-NCR में बढ़ा गुलाबी आंख का कहर, जानें आई फ्लू से बचाव के लिए क्या करें
Eye Flu Home Remedies: देश के कई राज्यों में इस समय आई फ्लू के केस बढ़ रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में स्थिति ज्यादा खराब है। दिल्ली के साथ साथ आसपास के इलाकों में भी आई फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं।
आई फ्लू को 'पिंक आई' और 'कंजंक्टिवाइटिस' के नाम से भी जाना जाता है, जो आंखों को प्रभावित करती है। इन दिनों इस दिल्ली-एनसीआर में इस बीमारी ने कहर बरपाया हुआ है। बड़ी संख्या में लोग आई फ्लू का सामना कर रहे है। चूंकि यह एक तरह का संक्रमण है, इसलिए जो भी पीड़ित व्यक्ति के कॉन्टैक्ट में आता है, उनमें भी कंजंक्टिवाइटिस होने का खतरा बढ़ जाता है।

कंजंक्टिवाइटिस 5-6 दिनों तक रह सकता है। जबकि डॉक्टर का कहना है कि ये न तो हवा के जरिए फैलती है और ना ही आई कॉन्टैक्ट करने से फैलती है। कंजंक्टिवाइटिस किसी को तब प्रभावित करता है, जब वो किसी संक्रमित व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल की गई चीजों का इस्तेमाल करता है।
क्या हैं इस बीमारी के लक्षण?
कंजंक्टिवाइटिस से पीड़ित व्यक्ति की आंखों का सफेद हिस्सा पूरी तरह से गुलाबी और लाल हो जाता है. आंखों में खुजली और दर्द होता है। लगातार पानी निकलता है। कभी-कभार विज़न ब्लर हो जाता है। आंखें सूज जाती है। इस बीमारी का आंखों की रोशनी पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है, हालांकि आपको कुछ समय के लिए धुंधला जरूर दिखाई दे सकता है।
कैसे करें अपना बचाव?
1. साफ-सफाई का रखें ध्यान।
2. बार-बार धोएं हाथ।
3. आंखों को बार-बार न छुएं।
4. किसी से भी अपना तौलिए, बिस्तर या रूमाल शेयर न करें।
5. कॉन्टैक्ट लेंस से बचें।
6. अपनी मर्जी से कोई भी दवा न लें।
7. पब्लिक स्विमिंग पूल में जाने से बचें।
8. संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाकर रहें।
9. संक्रमिक व्यक्ति की किसी भी चीज का इस्तेमाल न करें।
पिंक आइज का इलाज
पिंक आइज आमतौर पर सामान्य इलाज से ठीक हो जाती है। ज्यादातर मामलों में एंटीबायोटिक आई ड्रॉप्स लेने की सलाह दी जाती है। चूंकि यह वायरल संक्रमण के कारण भी होता है, इसलिए हर बार एंटीबायोटिक्स की जरूरत नहीं होती है। यही कारण है कि बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा आंखों में नहीं डालनी चाहिए।
इस तरह की दिक्कतों से बचे रहने के लिए आंखों की साफ-सफाई का ध्यान रखें, आंखों को ठंडे पानी से धोते रहें। आंखों को छूने से पहले हाथों को साफ करें और गर्मी के दिनों में ज्यादा देर धूप में जाने से बचें।

घरेलू उपाय
आंखों पर टी बैग
आई फ्लू में तेज दर्द, सूजन और जलन होती है। ऐसे में आंखों को आराम देने के लिए टी बैग से बेहतर कोई नहीं कर सकता है। कुछ तरह की चाय में एंटी इंफ्लेमेटरी और सूथिंग यानी आराम देने वाले गुण होते हैं। आंखों पर टी बैग का उपयोग सूजन को कम करने का एक प्रभावी तरीका हो सकता है।
ठंडा पानी
बेशक ठंडे पानी की सिकाई करने से आंखों का संक्रमण ठीक नहीं होता है लेकिन इसके लक्षणों को कम करने में जरूर मदद मिलती है। इसके लिए एक कपड़े को ठंडे पानी में भिगोकर धीरे-धीरे अपनी आंखों पर लगाएं। अपनी आंख पर जोर से न दबाएं या सीधे अपनी आंख या पलक पर बर्फ न लगाएं।
गर्म पानी
गर्म सिकाई से आपको राहत मिल सकती है। एक अध्ययन में सुझाव दिया गया कि गर्म सिकाई आई फ्लू में आराम मिलता है। इससे आंखों के आसापास होने वाली सूजन भी कम होती है। इसके लिए एक कपड़े को गर्म पानी में भिगोकर धीरे से अपनी आंख पर लगाएं। पानी बहुत गर्म न हो। उपयोग किया जाने वाला कपड़ा साफ होना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
