Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
हार्ट अटैक से बचने के 13 तरीके
आपने लोगों को कहते सुना होगा- ‘दिल पे मत ले यार’। इसके पीछे यह कारण है कि दिल शरीर का सबसे नाजुक अंग होता है और कोई भी चीज इसे आसानी से नुकसान पहुंचा सकती है।
जब कोई व्यक्ति भावनात्मक तनाव महसूस करता है व्यक्ति का दिल सबसे पहले प्रभावित होता है जो कि हार्ट अटैक का कारण बनता है।
दिल को स्वस्थ रखने में मदद करे ये 15 जड़ी-बूटियां
इस इमोश्नल दर्द से होने वाले हार्ट अटैक से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप खुले दिमाग से तनाव रहित रहें।
इसके अलावा हार्ट अटैक से बचने के कुछ और तरीके भी हैं जैसे कि ज्यादा कैलोरी वाले खाने से बचना और नियमित व्यायाम करना आदि।
इसलिए अपने आपको फिट और तंदुरुस्त रखना हार्ट अटैक से बचने का सबसे अच्छा तरीका है।
बोल्डस्काई के माध्यम से हम आपको बता रहे हैं कि हार्ट अटैक (दिल के दौरे) से कैसे बचें...

नियमित व्यायाम करें
हार्ट अटैक से बचने का सबसे बेहतर तरीका है कि आप रोजाना व्यायाम करें। आप कम से कम 15 मिनट तक शारीरिक कसरत करें। दिल को तंदुरुस्त रखने के लिए वॉक करना भी एक अच्छा व्यायाम है।

ऑयली या ज्यादा चिकनाई वाले खाने से बचें
जंक फूड में ज्यादा ऑयल होता है इसलिए ये हार्ट के लिए सही नहीं हैं। दिल के दौरे से बचने के लिए इस तरह के खाने से तौबा करें।

क्या आप मोटे तो नहीं
यदि आप मोटे हैं तो आपको हार्ट अटैक का खतरा है। ज्यादा वजन होने से हार्ट को ज्यादा रक्त और ज्यादा ऊर्जा पंप करनी पड़ती है जिससे आपने नाजुक दिल पर ज्यादा दबाव पड़ता है।

सही आहार लें
सही डाइट लेना बेहद जरूरी है। हार्ट अटैक से बचने के लिए संतुलित आहार लेना जरूरी है।

पेशाब और शौच को ना दबाएँ
जब पेशाब और शौच का दबाव पड़ता है तो आपको जाना तो है ही पहले या बाद में। इसको दबाने से दिल पर प्रभाव पड़ता है और यह संक्रमण का कारण भी बनता है।

क्या आप तनाव में हैं?
हार्ट अटैक से बचने के लिए तनाव से दूर रहें। यदि आपने अपने किसी प्रियजन को खो भी दिया है तो अपने दिल को इसके लिए तैयार करें और प्यार और शांति की तलाश करें।

ब्लड प्रेशर की जांच कराते रहें
यदि आप दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो समय-समय पर रक्त-चाप की जांच कराते रहें। हाई ब्लड प्रेशर से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

प्यार करना सीखें
हमेशा लोगों से प्यार करें ना कि नफरत। आपके दिल के लिए यह एक अच्छी नसीहत है।

एक कप चाय पिये
दिल में ज्यादा ब्लड पहुँचाने के लिए कॉफी के मुक़ाबले चाय ज्यादा बेहतर है। यह दिल को स्वस्थ रखती है। इसलिए रोज एक कप चाय जरूर पिये।

मछली का सेवन करें
मछली ना केवल आँखों के लिए अच्छी है बल्कि कई तरह की दिल की बीमारियों को भी दूर करती है। सप्ताह में एक बार मछ्ली अवश्य सेवन करें।

डाइबिटीज़ है तो ज्यादा सावधान रहें
शुगर से पीड़ित लोग जानते हैं कि उनके लिए क्या अच्छा है और क्या नहीं। यदि आपको डाइबिटीज़ है तो दिल पर प्रभाव डालता है। यदि आपको अटैक आते रहते हैं तो आप ज्यादा सावधानी की आवश्यकता है।

पूरी नींद लें
हार्ट अटैक से बचने का मंत्र है - रोजाना 8 घंटे की नींद। दिल के लिए कई तरीके से यह फायदेमंद है।

धूम्रपान हानिकारक है
धूम्रपान आपके लिए नुकसानकारी है। स्मोकिंग से दिल और फेफड़ों पर विपरीत असर पड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications
