Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
तेज हृदय गति का मतलब मधुमेह का ज्यादा खतरा
(आईएएनएस)| एक नए शोध में चेताया गया है कि जिन लोगों के दिल की धड़कनें तेज होती हैं, उनमें मधुमेह का जोखिम अधिक होता है। शोध के निष्कर्षो में दर्शाया गया है कि प्रत्येक अतिरिक्त 10 धड़कनें मधुमेह के खतरे को 23 फीसदी तक बढ़ा देती हैं।

अमेरिका की पेनसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में पोषाहार विज्ञान के सहायक प्रोफेसर एवं शोध के वरिष्ठ लेखक जियांग गाओ ने कहा, "इस शोध में हमने करीब 1,00,000 चीनी वयस्कों की सुस्त हृदय गति का मूल्यांकन किया और चार सालों तक उनका अनुसरण किया।"
READ MORE: शुगर पीड़ित लोगों के लिए 10 न्यूट्रिशन टिप्स
गाओ ने कहा, "हमने पाया कि तेज हृदय गति वाले प्रतिभागियों में मधुमेह का खतरा बढ़ गया है।" निष्कर्ष चेताता है कि हृदय दर मापने के साधन व्यक्ति में मधुमेह के भावी उच्च जोखिम का पता लगा सकते हैं।
शोधकर्ताओं ने 2006-2007 में कराई गई एक शारीरिक परीक्षा में हृदय गति को मापा। शोधकर्ताओं ने करीब पांच मिनट के आराम के बाद एक बार फिर अपनी पीठ के बल लेटे प्रतिभागियों की हृदयगति रिकॉर्ड की।
READ MORE: मधुमेह के लिए प्रभावकारी 7 घरेलू उपचार
इस बार उन्होंने इस काम में 12-लीड इलेक्ट्रोकोर्डियोग्राम (चित्रमय रिकॉर्डिग) का इस्तेमाल किया। चार वर्षो की अनुवर्ती परीक्षा के दौरान शोधकर्ताओं को 17,463 पूर्व मधुमेह (प्री-डायबिटिक) और 4,649 मधुमेह के मामले मिले।
यह शोध 'इंटरनेशनल जर्नल ऑफ एपिडीमियोलॉजी' पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
