Men's Health Tips : शर्मिंदा होने की जगह तुरंत करें ये 5 काम, स्‍वप्नदोष की समस्‍या से जल्‍द मिलेगी न‍िजात

स्वप्नदोष का नाम सुनते ही कई पुरुष शर्मिंदा महसूस करने लगते हैं, कई पुरुष इस बारे में खुलकर बात करने से कतराते हैं। स्वप्नदोष को वेट ड्रीम्‍स और नाइटफॉल भी कहा जाता है। युवास्था या कहें किशोरावस्था में एक सामान्य समस्या है। जिसे कुछ पुरुष अपने युवावस्था से अपने वयस्कता तक अनुभव कर सकते हैं।

स्वप्नदोष या नाइटफॉल की समस्या तब शुरू होती है। जब सोते समय आपका शरीर ऑर्गेज़्म का अनुभव करता है। अगर ये हफ्ते में एक से दो बार होता है, तो यह प्रक्रिया पूरी तरह सामान्‍य है। लेक‍िन अगर आप इसे ज्‍यादा बार अनुभव करते हैं, तो आपको इस समस्‍या से निजात पाने के ल‍िए घरेलू उपाय करने चाह‍िए।

 Stop Nightfal or Swapandosh

योगा

स्वप्नदोष को खत्‍म करने के ल‍िए आप योग का सहारा ले सकते हो। बारह वैज्ञानिक रूप से सिद्ध योग आसन स्वप्नदोष को कम करने में मदद कर सकते हैं। ये आसन पैल्विक मांसपेशियों को मजबूत करने और समग्र शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

दही

प्रतिदिन से 2 से 3 कप दही का सेवन करना भी स्वप्नदोष से ग्रसित लोगों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया न केवल पाचन तंत्र को सुधारते हैं बल्कि सेक्स और हार्मोन की एक्टिविटी को भी कंट्रोल में रखते हैं।

त्रिफला खाएं

त्रिफला चूर्ण तीन चीजों आंवला, बहेड़ा और हरड़ से मिलकर तैयार होता है। ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। गैस और कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा दिलाने के साथ-साथ त्रिफला चूर्ण का दूध के साथ उबालकर किया गया सेवन स्वप्नदोष की समस्या से भी निजात दिला सकता है।

अनार खाएं

अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण स्पर्म काउंट को बढ़ाते हैं और इस पर मोटिलिटी को भी बूस्ट करते हैं। इसके साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट गुण स्वप्नदोष की समस्या से बचाए रखने में प्रभावी असर दिखा सकता है

तनाव से रहे दूर

नाइट फॉल पुरुषों में तब ज्‍यादा होता है, जब वो तनाव में होते हैं। इसलिए तनाव मुक्‍त रहने के ल‍िए पोषक तत्‍व खाएं और पर्याप्‍त मात्रा में नींद लें। इसके अलावा अच्‍छी बुक्‍स पढ़ने से भी आप तनाव से कोसो दूर र‍ह सकते हैं। नियमित व्‍यायाम करने से भी नाइट फॉल की समस्‍या कम होती हैं।

मसालेदार खाने से बचें

मसालेदार खाने की तासीर गर्म होती है। इस वजह से शरीर गर्म होता है और स्‍वप्‍नदोष की समस्‍या होती है। देर रात को कॉफी पीने से नाइटफॉल की समस्‍या को बढ़ावा मिलता है। इसल‍िए मसालेदार और गर्म खाने से दूरी बनाएं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्‍वास्‍थ्‍य प्रदात्ता से सलाह लें।

Desktop Bottom Promotion