Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
हॉट टब और शॉवर में रोमांस दे सकता है यौन संक्रमण, पानी में लवमेकिंग से क्यों बचना चाहिए?
हॉट टब, पूल या शॉवर में सेक्स की फैंटेसी करना ही मज़ेदार और रोमांटिक सा लगता है। हालांकि, यह उतना सहज या तनावमुक्त नहीं है जितना हम सोचते हैं। आपको आइडिया भी नहीं होगा कि आपकी ये फैंटेसी आपको बीमार कर सकती है। फिल्मों में दिखाएं जाने वाले रोमांटिक बाथटब और पूल के सीन रियल लाइफ में आपको यूटीआई और यौन संचारित संक्रमण (STI) जैसे हेल्थ इश्यूज दे सकते हैं। आइए जानते हैं कि अगर आप भी इन गर्मियों में ऐसा कुछ प्लान कर रहे हैं, तो पहले इसके साइड इफेक्ट जरुर जान लें।

UTI का खतरा
पूल या हॉट टब में इंटीमेट होने के वजह से आपको इन्फेक्शन का खतरा रहता है। खासकर तब जब आपको अक्सर UTI या यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन होता रहता है तो पूल या बाथटब के पानी में मौजूद बैक्टीरिया इंटीमेट होने के दौरान आपके शरीर में प्रवेश करके आपको संक्रमित कर सकते हैं। ।
योनि में जलन
क्या पूल में तैरने के बाद आपको अपनी आंखों में जलन महसूस हुई है? खैर, कभी-कभी स्विमिंग पूल के पानी में क्लोरीन जैसे केमिकल्स का यूज किया जाता है। अगर आप पूल में यौन संबंध बनाते हैं, तो इससे त्वचा में जलन या योनि में जलन हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह आपकी योनि के सामान्य पीएच के स्तर को बिगाड़ सकता है।

फैंटेसी न बन जाएं दर्दनाक
सेक्स का आनंद के लिए लुब्रिकेशन बहुत जरुरी होता है। लेकिन अगर आप पानी के अंदर सेक्स करते हैं, तो पेनिट्रेशन के दौरान वजाइना के लुब्रिकेशन में कमी आ सकती है, जिससे आपको काफी दर्द का अहसास हो सकता है।
कंडोम भी है फैल
पानी में मौजूद केमिकल और उसका तापमान लेटेक्स या कंडोम को कमजोर कर सकता है। कंडोम में पंक्चर के कारण गर्भावस्था या यौन संचारित संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए सेक्स के दौरान कंडोम बेहद जरूरी होता है।

शॉवर सेक्स में फिसलन का है डर
विशेषज्ञों का कहना है कि बाथटब या पूल की तुलना में शॉवर सेक्स थोड़ा सुरक्षित हो सकता है क्योंकि आप पूरी तरह से पानी के नीचे नहीं होंगे। हालांकि, फिसलने और नीचे गिरने का जोखिम हो सकता है। ऐसे में आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
