Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नेचुरल दांत को बचाने के अलावा भी कई फायदे है रूट कैनाल के, जानें ये ट्रीटमेंट क्यूं है जरूरी
root canals prevent health complications : एक समय था जब दांतों में दर्द, सामान्यत: उम्रदराज लोगों को हुआ करता था। लेकिन बदलते खानपान के कारण ये समस्या हर उम्र के लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। अधिकांश लोग दर्द की शुरूआत होने पर उसे हल्के में टालते रहते है।
लेकिन उनकी ये लापरवाही बाद में असहनीय दर्द में बदल जाती है कि जिसमें खाना, पीना, उठना-बैठना और तो और लेटना भी मुश्किल हो जाता है। अपनी ये समस्या लेकर जब हम डॉक्टर के पास जाते है तो वे ज्यादातर मामलों में रूट कैनाल की सलाह देते है। जिसका नाम सुनकर अच्छा-भला इंसान घबरा जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि ये एक ऐसा ट्रीटमेंट है जिसके और भी कई फायदे है। आइए जानते है कैसे-

रूट कैनाल कब करवाना चाहिए?
• जब इंफेक्शन के कारण दांत काला पड़ रहा हो या दांत टूट रहा हो।
• जब घिसने के कारण दांत में सनसनाहट महसूस हो रही है और आपको खाने-पीने में तकलीफ हो रही हो।
• जब दांतों की नसें खराब हो गई हो।
क्या है रूट कैनाल
रूट कैनाल वो ट्रीटमेंट है जो ऐसे दांत को बचाने के लिए किया जाता है जो इंफेक्टेड या किसी दुर्घटना के कारण प्रभावित हो चुका है। रूट कैनाल के दौरान, डेंटिस्ट दांत के सबसे अंदरूनी हिस्से को हटा देते है। इससे दांत का अंदरूनी हिस्सा साफ और इंफेक्शन फ्री होता है, और फिर आगे के इंफेक्शन को रोकने के लिए इसे सील कर दिया जाता है। रूट कैनाल का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इससे नैचुरल दांत को निकालने से बचाया जा सकता है। हालांकि, इसका महत्व ओरल हेल्थ तक सीमित नहीं है। बल्कि ये ओवरओल सिस्टमेटिक हेल्थ तक फैला हुआ है। जो कि कई तरह कि समस्याओं के खिलाफ सुरक्षा के रूप में कार्य करता है।

रूट कैनाल के स्वास्थ्य लाभ
इम्यून सिस्टम पर तनाव कम करें
क्रोनिक डेंटल इंफेक्शन आपके इम्यून सिस्टम पर गहरा प्रभाव ड़ालता है, जो शरीर के रक्षा तंत्र को अन्य चुनौतियों के लिए तैयार नहीं होने देता। दांतों के इंफेक्शन का व्यापक रूप से इलाज करके, रूट कैनाल थेरेपी इम्यून सिस्टम का काम सुचारू करने में मदद करता है, जिससे ओवरओल हेल्थ बेहतर स्थिति में रहती है।
जबड़े की हड्डी ख़राब होने का खतरा कम
अगर दांत में इंफेक्शन का पता समय रहते नहीं चलता तो ऑस्टियोलाइटिक जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिससे प्रभावित दांत के आसपास की ऐल्वीअलर बोन का स्ट्रक्चर खतरे में पड़ सकता है। इससे मरीज़ की हड्डियाँ ख़राब हो जाती हैं और फ्रैक्चर का ख़तरा बढ़ जाता है। रूट कैनाल थेरेपी न केवल इंफेक्शन को खत्म करके प्रभावी ढंग से काम करती है, बल्कि आमतौर पर बायो- कॉम्पीटेबल मैटीरियल को भी शामिल करती है जो हड्डियों की स्थिरता को सुविधाजनक बनाती हैं।
दांतों को टूटने से बचाता है
अगर आपका एक भी दांत टूटता है तो इससे कई ओरल हेल्थ प्रॉब्लमस हो सकती हैं, जैसे बगल के दांतों का हिलना, काटने की समस्या और चबाने और बोलने में कठिनाई। ये समस्याएं, बदले में, मसूड़ों की बीमारी और जबड़े के ज्वाइंट में दर्द जैसी परेशानियां बढ़ा सकती हैं। रूट कैनाल के माध्यम से अपने नेचुरल दांत को संरक्षित कर सकते है, जिससे अतिरिक्त दांत संबंधी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है।
जब कोई दांत बहुत अधिक क्षतिग्रस्त या प्रभावित हो, तो रूट कैनाल का एकमात्र विकल्प दांत निकालना हो सकता है। दांत निकालने से संक्रमण, हड्डियों का नुकसान और आपकी मुस्कुराहट में अंतर जैसी जटिलताएं हो सकती हैं, जो आपके आत्मविश्वास और संतुलित आहार खाने की क्षमता को प्रभावित कर सकती हैं। ऐसे में ये जरूरी है कि दांतों की समस्या को बढ़ने से पहले ही गंभीरता से ले लिया जाए, अन्यथा आपको ना चाहते हुए भी दांत निकलवाना पड़ सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
