Latest Updates
-
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध
Monsoon Travel Tips: बारिश में ट्रैवल करते हुए भूल से भी न करें ये गलतियां, वरना होगा भारी पछतावा
Monsoon Travel Tips: मानसून आते ही कई लोग अपना बैग पैक करके प्रकृति के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाने के लिए घूमने निकल जाते हैं। इस सीजन में बारिश की फुहारों, सुहावना मौसम और चारों और हरियाली की बिखरी हुई छटा में हर किसी का घूमने का मन करता है।
हालांकि मानसून में सफर पर जाना हो तो कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। जैसे बादल फटने और पहाड़ों पर लैंडस्लाइड होने से रास्ते बंद हो जाना बरसम समस्या होती है। अगर आप मानसून में सोलो या फैमिली के सफर पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको कुछ सेफ्टी टिप्स का ध्यान रखना बेहद जरुरी है। वरना कुछ गलतियां आपकी यात्रा को खराब कर सकती हैं। आइए जानते हैं कि मानसून में सुहावने मौसम के साथ सुरक्षित सफर के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरुरी है-

मौसम का हाल जानकर ही निकलें
मानसून में अगर घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो सबसे पहले जिस जगह जा रहे हैं, वहां के मौसम से संबंधित जरुरी जानकारी हासिल कर लें। इससे आप भूस्खलन और बादल फटने जैसी प्राकृतिक आपदाओं की जानकारी के बारे में मालूम कर सकते हैं। आप उस जगह की स्थिति को लेकर अवेयर हो जाएंगे कि वहां उस जगह कब जाना चाहिए और कब नहीं।
सही जगह का चुनाव करें
सफर पर घूमने जा रहे हैं तो प्रयास करें ऐसी किसी जगह की यात्रा पर न जाएं, जहां बारिश में सड़कें बंद हो जाती हों, अधिक लैंडस्लाइड होता हो या बारिश में उस जगह पर ट्रेवल करना बंद कर दिया जाता हो। ऐसा करने से सफर पर जाना बर्बाद नहीं होगा।
बाहर का खाना से बचें
मानसून में घूमने जाएं तो खानपान ध्यान जरुर रखें। इस मौसम में खुली जगह का खाना खाने से बचें, क्योंकि बारिश के गंदे पानी और गंदगी की वजह से फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। रास्ते में कहीं का भी बिना देखें पानी पीने से बचें। अपनी पानी की बॉटल को साथ रखें। गंदा पानी पीने से कई तरह का इंफेक्शन होने का डर रहता है। अपने ट्रिप को खराब होने से बचाने के लिए हाइजीन का पूरा ध्यान रखें। ऐसे में पास में कुछ स्नैक्स या हल्का खाने का सामान रखें, ताकि कुछ समय के लिए अगर होटल से बाहर न जा पाएं तो भूख लगने पर खाने की दिक्कत न हो।

वाटरप्रूफ बैग ही कैरी करें
बरसात के मौसम में घूमने जाने से पहले गैजेट्स और बारिश के संपर्क में आने से खराब होने वाली चीजों के लिए वाटरप्रूफ बैग या एयरटाइट जिपलॉक से ही पैक करें। ऐसे फुटविटर ही पहने जो पहाड़ी या फिसलन वाली जगह पर आपको चलने में सपोर्ट करें। हैवी रैन और कीचड़ वाली जगह पर रैन बूट का इस्तेमाल करें।
रेन कोट या छतरी साथ रखें
बारिश के दिनों में जब भी आप कहीं घूमने जाने का प्लान तो रेन जैकेट या कोट रखना बिल्कुल न भूलें। इसके अलावा साथ ही छतरी भी साथ में रखें। कई बार होता है कि आप हर जगह गाड़ी में नहीं जा सकते हैं। आपको पैदल चलना पड़ता है। ऐसे में अगर बारिश आ जाएं, तो रेनकोट या छतरी आपको भीगने से बचाएगां।
हल्के कपड़े पहनें
बारिश के वक्त ऐसे कपड़े ही ले जाएं, जो जल्दी सूख जाते हैं. बहुत महंगे और गैर जरूरी इलेक्ट्रॉनिक आइटम भी ले जाने से बचें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
