Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
Murine Typhus: केरल में मिला म्यूरीन टाइफस बीमारी पहला मामला, जानें कितनी खतरनाक है ये बीमारी ?
What is Murine Typhus : मंकीपॉक्स और डेंगू के बीच केरल में एक बेहद खतरनाक बीमारी का मामला मिला है। 75 वर्षीय व्यक्ति को म्यूरिन टाइफस से संक्रमित पाया गया। बताया जा रहा है कि यह संक्रमित व्यक्ति हाल ही में वियतनाम और कंबोडिया की यात्रा कर लौटा था। जब उसकी तबीयत अचानक से खराब हुई तो अस्पताल में दिखाया गया, तो डॉक्टरों को संदेह हुआ कि यह म्यूरिन टाइफस का मामला है। जहां जांच के बाद ही म्यूरिन टाइफस नामक बीमारी होने की पुष्टि हुई।
म्यूरिन टाइफस एक दुर्लभ जीवाणु रोग है जिसमें व्यक्ति को शरीर में दर्द और थकान का अनुभव होता है। फिलहाल यह राज्य में इस दुर्लभ बीमारी का पहला मामला है। आइए जानते हैं कि आखिर म्यूरीन टाइफस क्या है और इसके लक्षण?

म्यूरीन टाइफस क्या है?
म्यूरीन टाइफस (Murine Typhus) एक संक्रामक बीमारी है जो रिकेट्सिया प्रजाति के बैक्टीरिया के कारण होती है। इसे फ्ली-बोर्न टाइफस (flea-borne typhus) भी कहा जाता है क्योंकि यह संक्रमित पिस्सूओं (fleas) के काटने से फैलता है। यह बीमारी मुख्य रूप से चूहों और अन्य छोटे जानवरों में होती है, लेकिन संक्रमित पिस्सूओं के काटने से इंसानों में भी फैल सकती है।
म्यूरीन टाइफस कैसे फैलता है?
म्यूरीन टाइफस मुख्य रूप से संक्रमित पिस्सूओं के माध्यम से फैलता है, जो अक्सर चूहों और अन्य छोटे जानवरों में पाए जाते हैं। जब कोई संक्रमित पिस्सू किसी इंसान को काटता है, तो पिस्सू का मल त्वचा पर रह जाता है। यदि यह मल किसी कट, खरोंच, या घाव के संपर्क में आता है, तो बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश कर जाता है, जिससे म्यूरीन टाइफस हो सकता है। इसके अलावा, यदि संक्रमित पिस्सू का मल आँख, नाक, या मुँह की श्लेष्मा झिल्ली के संपर्क में आता है, तो भी संक्रमण हो सकता है।
यह ध्यान देने योग्य है कि म्यूरीन टाइफस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में सीधे नहीं फैलता है। यह अधिकतर उन क्षेत्रों में पाया जाता है जहां चूहों और पिस्सूओं की जनसंख्या ज्यादा होती है, क्योंकि ये इसके प्रमुख वाहक होते हैं। भारत में म्यूरीन टाइफस के मामले पूर्वोत्तर राज्यों, मध्य प्रदेश, और कश्मीर जैसे इलाकों में रिपोर्ट किए गए हैं।
संक्रमण को रोकने के लिए, स्वच्छता का ध्यान रखना, चूहों और पिस्सूओं की जनसंख्या को नियंत्रित करना, और उन क्षेत्रों से बचना जरूरी है जहां संक्रमण का खतरा अधिक होता है।
लक्षण
म्यूरीन टाइफस के सामान्य लक्षणों में शामिल हैं:
बुखार
सिरदर्द
ठंड लगना
मांसपेशियों में दर्द
त्वचा पर दाने
म्यूरीन टाइफस का इलाज
म्यूरीन टाइफस का इलाज करने के लिए अभी तक कोई विशेष टीका उपलब्ध नहीं है। हालांकि, इसके प्रभावी उपचार के लिए एंटीबायोटिक दवाएँ, विशेष रूप से डॉक्सीसाइक्लिन, का उपयोग किया जाता है। यह दवा संक्रमण को नियंत्रित करने और रोग के लक्षणों को कम करने में मदद करती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
