Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
ग्लियोमा कैंसर क्या है जिससे गई नेपाली इंफ्लूएसंर बिवेक पंगेनी की जान, ये लक्षण दिखते ही हो जाएं अलर्ट!
Bibek Pangeni Died Due To Brain Cancer: नेपाल के मशहूर कंटेंट क्रिएटर बिवेक पंगेनी, जिन्हें उनकी पत्नी के साथ सोशल मीडिया वीडियो के लिए जाना जाता था, का ब्रेन कैंसर से निधन हो गया। बिवेक Glioma यानी ब्रेन के थर्ड स्टेज से जूझ रहे थे और आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए। उनके निधन की खबर से पूरे सोशल मीडिया में गमगीन माहौल हैं और उनके प्रशंसक गहरे दुःख में हैं।
Glioma एक खतरनाक ब्रेन ट्यूमर है, जो मस्तिष्क में ग्लियल कोशिकाओं से विकसित होता है। आइए आज हम आपको बताएंगे कि ग्लियोमा क्या है, इसके लक्षण और कैसे करें इससे बचाव-

ग्लियोमा क्या है?
क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, ग्लियोमा एक प्रकार का ट्यूमर है, जो ग्लियाल कोशिकाओं के अनियंत्रित रूप से बढ़ने के कारण बनता है। सामान्य रूप से, ग्लियाल कोशिकाएं न्यूरॉन्स को सहारा देने और आपके सेंट्रल नर्वस सिस्टम (मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी) को सही ढंग से कार्य करने में मदद करती हैं। जब ये कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं, तो ट्यूमर का निर्माण होता है।
ग्लियोमा अक्सर मस्तिष्क में विकसित होता है, लेकिन यह रीढ़ की हड्डी (स्पाइनल कॉर्ड) में भी बन सकता है। इसके कारण न्यूरोलॉजिकल समस्याएं पैदा हो सकती हैं, जिनमें सिरदर्द, कमजोरी, और याददाश्त की कमी प्रमुख हैं।
ग्लियोमा के लक्षण
ग्लियोमा के लक्षण व्यक्ति की स्थिति और ट्यूमर के स्थान पर निर्भर करते हैं। इसके सामान्य लक्षण निम्नलिखित हैं:
- लगातार बढ़ने वाला सिरदर्द, जो सुबह के समय अधिक महसूस होता है।
- मिर्गी जैसे लक्षण।
- असंतुलन और कमजोरी।
- बिना किसी स्पष्ट कारण के।
- चिड़चिड़ापन या मूड स्विंग्स।
- शब्दों को याद करने या बोलने में कठिनाई।
- धुंधला दिखाई देना या दृष्टि खोना।
- सोचने और समझने में दिक्कत।
- संतुलन बनाने में परेशानी।
- शरीर के एक तरफ कमजोरी या सुन्नता।
गंभीर लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
किन लोगों को ग्लियोमा का खतरा है?
ग्लियोमा किसी भी व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है, लेकिन कुछ कारक इसके जोखिम को बढ़ा सकते हैं:
उम्र: यह बुजुर्गों (65 वर्ष से अधिक) और छोटे बच्चों (12 साल से कम) में अधिक आम है।
फैमिली हिस्ट्री: यदि परिवार में किसी को ग्लियोमा या जेनेटिक डिसऑर्डर रहा है, तो जोखिम बढ़ सकता है।
लिंग: पुरुषों में ग्लियोमा महिलाओं की तुलना में अधिक पाया जाता है।
रेडिएशन या टॉक्सिन्स: रेडिएशन और हानिकारक रसायनों के बार-बार संपर्क में रहने से यह खतरा बढ़ सकता है।
इन जोखिम कारकों से बचाव के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच जरूरी है।
ग्लियोमा का इलाज
ग्लियोमा का इलाज संभव है, लेकिन इसके लिए सही समय पर निदान और इलाज जरूरी है। उपचार के विकल्प कई कारकों पर निर्भर करते हैं, जैसे:
- यदि आपने पहले ब्रेन कैंसर का इलाज कराया है।
- ट्यूमर का स्थान, प्रकार और आकार।
- आपकी उम्र, क्योंकि बुजुर्गों में इलाज की प्रक्रिया अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकती है।
- आपकी समग्र स्वास्थ्य स्थिति, जैसे अन्य बीमारियां जो उपचार को प्रभावित कर सकती हैं।
- समय पर इलाज से बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
