Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
Jhalk dikh laa jaa 10: पारस कलनावत ने स्पॉन्डिलाइटिस बीमारी का किया खुलासा, जानें क्या हैं इसके लक्षण

कलर्स का शो 'झलक दिखला जा 10' अपने फिनाले के करीब है। अब शो में और ज्यादा कॉम्पिटिशन बढ़ गया है। शो के जज करण जौहर ने इस हफ्ते यह खुलासा कर सभी को चौंका दिया कि इस बार एक नही बल्कि दो कंपीटीटर इस शो से एलिमिनेट होंगे। एक नहीं, बल्कि दो प्रतियोगी भारत के पसंदीदा सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो को विदाई देंगे। पिछले हफ्ते के अंत में 'माधुरी के रॉकस्टार' और 'करण के जौहर' के बीच एक डांस-ऑफ था और हारने वाली टीम में, नीति टेलर, रुबीना दिलाइक, अमृता खानविलकर, गुंजन सिन्हा, तेजस वर्मा और पारस कलनावत नॉमिनेट थे। जिसके बाद कम वोटों के चलते अमृता खानविलकर और पारस कलनावत ने शो को अलविदा कह दिया।
टीवी एक्टर पारस ने 'झलक दिखला जा 10' के लिए अपना शो 'अनुपमा' छोड़ने का एक जोखिम उठाया था। अब झलक दिखला जा 10 शो से बाहर होने के बाद पारस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया हैं। जिसमे उन्होंने अपने फैंस को उन्हें सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद कहा है। साथ ही एक बड़ा खुलासा भी किया है। जिसे जानने के बाद उनके सभी फैंस हैरान रह गए। पारस ने खुद को स्पॉन्डिलाइटिस और दोनों घुटनों की मांसपेशियों में खिंचाव होने की जानकारी दी है।
पारस ने पोस्ट के साथ अपने कैप्शन में लिखा, 'यह एक जीत है! मैंने लाखों दिल जीते, आखिरकार मैं खुद को डांसर कह सकता हूं। भारत के नंबर 1 रियलिटी शो का हिस्सा बनना अपने आप में बड़ी बात है। यह इस खूबसूरत यात्रा का अंत है, लेकिन मैं झलक दिखला जा सीजन 10 के जजों, कलाकारों और क्रू के साथ बिताई खूबसूरत यादें, इनके साथ बनाए रिश्ते और प्यार भरे शब्दों को अपने साथ ले जा रहा हूं। शो के शुरुआत में मैं थोड़ा डरा हुआ था। क्योंकि मुझे स्टेज से दर लगता है। लेकिन फिर मैंने अपने डर पर काबू पा लिया। साथ ही मुझे पता चला कि मेरे दोनों घुटनों में स्पॉन्डिलाइटिस और मांसपेशियों में खिंचाव है। लेकिन इसके बाद भी मैंने हार न मानने का फैसला किया। क्योंकि यह शो मेरे लिए मेरे हेल्थ से भी ज्यादा जरूरी थी। मैं एक एक्टर बनने का फैसला करने से पहले से उन दिग्गजों और मशहूर हस्तियों के साथ प्रतियोगी लॉबी में बैठकर खुद को बहुत लक्की मान रहा हूं। लव यू दोस्तों और मैं आप सभी को बहुत मिस करने वाला हूं।
उम्मीद है कि आप सभी को मेरी परफॉमेंस पसंद आई होगी। अपना ढेर सारा प्यार और समर्थन देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। वोट भेजने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
पिक्चर अभी बाकी है दोस्त"

क्या है स्पॉन्डिलाइटिस?
रीढ़ की हड्डी के गठिया को स्पॉन्डिलाइटिस कहा जाता है। इसमें गर्दन से शुरू होकर पीठ के निचले हिस्से तक दर्द और जकड़न जो होता है। इसके कारण रीढ़ से जुड़ी समस्या भी होती है। स्पॉन्डिलाइटिस के कारण व्यक्ति काफी पतला भी हो जाता है। रोजाना करने वाले काम में भी आपको काफी थकावट महसूस होती है। इसमें व्यक्ति दर्द, जकड़न, रीढ़ की हड्डी बढ़ना, थकान महसूस होना, बुखार, भूख ना लगना, आंखें लाल हो जाना जैसे लक्षण सामने आते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
