Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Rakhi 2023: इस रक्षाबंधन भाई की सेहत का रखे ख्याल, बनाएं ये 3 हेल्दी और टेस्टी लड्डू, ये रही रेसिपीज
Home made recipes for Raksha Bandhan : हम यहां रक्षाबंधन के खास मौके पर मलाई लड्डू और पंजीरी लड्डू की आसान रेसिपी के बारे में बताने वाले हैं। इसके साथ ही इसे बनाने के लिए लगने वाली सामग्री के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं।
रक्षा बंधन पर भाई की लंबी उम्र के साथ ही उसकी अच्छी सेहत की कामना करते हुए इस बार राखी पर मार्केट से मिठाई खरीदने की बजाय आप घर पर ही हेल्दी और टेस्टी मिठाई बनाकर इस त्योहार की खुशी को दोगुना बढ़ा सकते हैं। इस राखी भाई के लिए बनाए घर में हेल्दी और पौष्टिक लड्डू। इस साल यह त्योहार 30 अगस्त 2023 को मनाया जाएगा! इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उन्हें मिठाई खिलाती है।
रक्षाबंधन के मौके पर कई बार मार्केट में नकली मावे की मिठाई भी मिलती है। ऐसे में आप घर पर ही मिठाई बनाएं। हम आपको इस खास मौके पर कुछ हेल्दी मिठाई की रेसिपी बता रहे हैं।
हम यहां रक्षाबंधन के खास मौके पर मलाई लड्डू और पंजीरी लड्डू की आसान रेसिपी के बारे में बताने वाले हैं। इसके साथ ही इसे बनाने के लिए लगने वाली सामग्री के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं।

मलाई लड्डू
सामग्री:
दूध - 2 लीटर
घी - 1 टी चम्मच
नींबू रस - 2 चम्मच
इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच
चीनी - स्वादानुसार
मिल्क पाउडर - 3/4 कप
कंडेन्स्ड मिल्क - 3/4 कप
मलाई - 1/4 कप
मलाई लड्डू बनाने की विधि-
- मलाई लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले आधा कप दूध निकालकर अलग रख दें।
- इसके बाद बाकी बचे दूध में नींबू का रस मिलाकर दूध से पनीर निकाल लें।
- इसके बाद उसे मलमल के कपड़े में रख दें।
- इसके बाद एक बर्तन में दूध, क्रीम और घी डालकर अच्छी तरह से कम आंच पर मिलाएं।
- इसके बाद जब यह मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो इसमें मिल्क पाउडर, पनीर, चीनी और कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं।
- इसके बाद इसमें इलायची पाउडर मिक्स करें।
- इसके बाद इसमें लड्डू का शेप दें।
- आपका मलाई लड्डू तैयार है।

पंजीरी लड्डू
सामग्री:
- गेहूं का आटा-500 ग्राम
- सूजी-50 ग्राम
- सूखा नारियल-1 कप
- मगज-1 चम्मच
- काजू-3 से 4 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
- बादाम-3 से 4 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
- चीनी-आधा कप
- घी-400 ग्राम
- मखाना-आधा कप
पंजीरी लड्डू बनाने की विधि-
- पंजीरी लड्डू बनाने के लिए आप सबसे पहले कढ़ाई में घी डालकर उसे गर्म कर लें।
- इसके बाद इसमें मखाना डालकर फ्राई कर लें।
- इसके बाद इसमें आटा और सूजी डालकर इसमें ब्राउन होने तक पकाएं।
- फिर उसमें ड्राई फ्रूट्स और मगज डालें।
- फिर उसमें चीनी डालें।
- इसके बाद इसे 2 से 3 मिनट चालाकर गैस बंद कर लें।
- इसे लड्डू का शेंक देकर अपने भाई को राखी पर खिलाएं।

कोकोनट लड्डू
सामग्री
- नारियल कद्दूकस - 2 कप
- मावा (खोया) - 1 कप
- चीनी बूरा - डेढ़ कप
- काजू - 10-12
- बादाम - 10-12
- इलायची कुटी - 1 टी स्पून
कोकोनट लड्डू बनाने की विधि
सबसे पहले नारियल को लेकर उसे कद्दूकस कर लें। इसके बाद काजू और बादाम के बारीक-बारीक टुकड़े काट लें। इसके बाद एक कड़ाही को मीडियम आंच पर गर्म करनें रखें और इसमें मावा क्रम्बल कर डाल दें। अब मावा चलाते हुए भूनें। मावा तब तक भूनना है जब तक कि इसका रंग हल्का भूरा न हो जाए। इसके बाद गैस बंद कर मावा ठंडा होने दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
