Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
क्या आप भी प्राइवेट पार्ट की सफाई के लिए करती हैं साबुन का इस्तेमाल? जानें इससे होने वाले नुकसान
महिलाओं को अपने प्राइवेट पार्ट की हाइजीन को मैंटेन रखना बेहद जरुरी होता है। लेकिन इसके लिए सही तरीका फॉलो करना जरुरी है। ज्यादात्तर महिलाएं एवजाइना को साफ रखने के लिए साबुन का इस्तेमाल करना चाहिए, जो कि पूरी तरह से गलत है, क्योंकि साबुन और अन्य रासायनिक उत्पाद वजाइना के प्राकृतिक pH बैलेंस को बिगाड़ सकते हैं, जिससे संक्रमण, जलन और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
वजाइना की सफाई के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना बेहतर होता है। इसके अलावा, खुशबूदार उत्पादों और कठोर रासायनिक सामग्रियों से बचना चाहिए ताकि वजाइना का स्वास्थ्य बनाए रखा जा सके। मेडिकल न्यूज टूडे के मुताबिक एक हेल्दी वजाइना से हल्की सी बदबू आना वजाइना के स्वस्थ होने की निशानी है, जो संक्रमण से बचाता है।

इसलिए बार-बार वजाइना को साफ करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं साबुन से वजाइना साफ करने के नुकसान।
पीएच लेवल बिगड़ना
वजाइना में प्राकृतिक रूप से थोड़ा अम्लीय वातावरण होता है, जो हानिकारक बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है। साबुन का इस्तेमाल करने से यह पीएच स्तर क्षारीय हो सकता है, जिससे अच्छे बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं और खराब बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
संक्रमण का खतरा बढ़ना
जब पीएच स्तर बिगड़ता है, तो वजाइना में यीस्ट संक्रमण, बैक्टीरियल वैजिनोसिस और अन्य संक्रमण होने का जोखिम बढ़ जाता है। यह संक्रमण न केवल असुविधाजनक होते हैं, बल्कि स्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रभाव डाल सकते हैं।
सूजन और जलन
साबुन में मौजूद रासायनिक तत्व वजाइना की संवेदनशील त्वचा को परेशान कर सकते हैं। इससे सूजन, जलन और खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह स्थिति बहुत दर्दनाक हो सकती है और सामान्य कार्यों में भी असुविधा पैदा कर सकती है।
सूखापन
साबुन वजाइना की प्राकृतिक नमी को छीन लेता है, जिससे सूखापन और असुविधा हो सकती है। यह न केवल शारीरिक असुविधा का कारण बनता है, बल्कि यौन संबंधों के दौरान भी दर्द और परेशानी हो सकती है।
गुनगुने पानी का करें इस्तेमाल
वजाइना को साफ रखने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा है और साबुन या रासायनिक उत्पादों से बचना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
