Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
ये 4 चीजें दूध में कभी भी मिलाकर न पीएं, वरना हो सकती हैं ये बीमारियां
दूध का सेवन करना सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। लेकिन फिर भी बहुत से लोग दूध पीना पसंद नहीं करते हैं। दरअसल, उन्हें इसका प्लेन टेस्ट अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में वे दूध को पीने के लिए वो इसमें फ्लेवर मिलाना पसंद करते हैं। चॉकलेट पाउडर और प्रोटीन पाउडर।
लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ ऐसी चीज होती हैं, जिन्हें हम रोजमर्रा में दूध के साथ मिलाकर पीते जरुर है, लेकिन ये आपके पेट में जाकर आपको अंदर से मजबूत बनाने की जगह खोखला कर सकती हैं। आइए आपको हम कुछ ऐसी चीजों के कुछ ऐसे ही इंग्रीडिएंट्स के बारे में बता रही हैं, जिन्हें आपको दूध के साथ मिक्स नहीं करना चाहिए-

चीनी
हम सभी दूध में चीनी मिलाकर पीते है, खासतौर से बच्चें तो बिना चीनी के दूध पीते ही नहीं है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ज्यादा चीनी के सेवन से मेंटल ग्रोथ पर असर पड़ता है। दूध में चीनी मिलाकर पीने से कैलोरी काउंट बढ़ जाता है। इससे व्यक्ति को वजन बढ़ने से लेकर डायबिटीज जैसी स्थितियां पैदा हो सकती है। इसलिए, कोशिश करें कि आप दूध में चीनी डालने से बचें। अगर आप उसे मीठा करना ही चाहते हैं तो ऐसे में शहद या स्टीविया जैसे नेचुरल स्वीटनर का इस्तेमाल करें।
चॉकलेट सीरप
आजकल दूध को टेस्टी और हेल्दी बनाने के नाम से बाजार में ढ़ेरों वैरायटी में चॉकलेट सीरप मिलती है। वहीं, व्यस्क लोग दूध को टेस्टी बनाने के लिए मार्केट में तरह-तरह के फ्लेवर्ड सिरप या पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन्हें भी बहुत अधिक मात्रा में इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। दरअसल, इस तरह के सिरप में बहुत अधिक मात्रा में शुगर, आर्टिफिशियल कलर व अनहेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। जिसके कारण इनसे ना केवल वजन बढ़ने का खतरा रहता है।
कैफीन से बचें
कई लोग दूध में चाय या कॉफी मिलाकर पीते हैं। जबकि ऐसा करना भी अच्छा नहीं माना जाता है। दूध में कैफीन मिलाने से दूध के गुण भी प्राप्त नहीं होते हैं, बल्कि बेचैनी, नींद ना आना, हार्ट रेट का बढ़ना और पाचन संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।
आर्टिफिशियल स्वीटनर
कई लोग कैलोरीज से बचने के लिए दूध में मिठास के लिए आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। लेकिन आर्टिफिशयल स्वीटनर सेहत के लिए घातक है। कुछ स्टडीज में यह पता चला है कि आर्टिफिशियल स्वीटनर से गट बैक्टीरिया और मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर डालता है। इतना ही नहीं, इससे वजन कम होने के स्थान पर वजन बढ़ने की समस्या भी हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications