Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
सर्दी के मौसम में बच्चों के खांसी जुकाम का इस तरह करें घरेलु इलाज

मौसम में बदलाव होते ही बच्चों से लेकर बड़ों की तबियत में बदलाव होना शुरू हो गया है। लेकिन इस बदलते मौसम में बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। इस सीजन में खांसी जुकाम जैसी शरीरिक समस्याएं बढ़ जाती है। बच्चों में खांसी एक ऐसी समस्या है जिससे वो काफी परेशान रहते हैं। बच्चों को ऐसी समस्या में देख बच्चों के माता-पिता भी बहुत प्रभावित होते हैं। ऐसे में बच्चों को खांसी जुकाम की समस्या से आराम दिलवाने के लिए कुछ घरेलु नुस्खें अपना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे कुछ उपाएं करके आप अपने बच्चे का इस सर्दी में ध्यान रख पाएंगे।

शहद
बच्चें दवाइयां खाने से परहेज करते हैं। ऐसे में आप उन्हें शहद का सेवन करवा सकते हैं। शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा पाई जाती है। बच्चों को शहद खाना बहुत पसंद होता है। जिसके कारण बच्चे इसे आसानी से खा लेते हैं। खांसी होने पर आप एक साल तक के बच्चों को गर्म पानी में शहन मिलाकर पिला सके हैं। बड़े बच्चे को आप आधा चम्मच गर्म पानी में शहद मिलाकर दें सकते हैं। इससे उनकी खांसी को काफी आराम मिलेगा।

अजवाइन का पानी का करवाएं सेवन
बच्चों के लिए अजवाइन का पानी भी किसी चमत्कारी दवा से कम नहीं है। अजवाइन का पानी खांसी जुकाम की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। लेकिन ज्यादा छोटे बच्चे को सिर्फ 2 से 3 चम्मच अजवाइन को पानी में मिलाकर पानी के आधा होने तक इसे अच्छे से उबाले। और फिर बच्चे को पीने के लिए दें। अगर बच्चा थोड़ा बड़ा है तो आप उसे 1/2 कप अजवाइन का पानी पीने को दें।

हल्दी का दूध देता है आराम
हल्दी गर्म होती है, जिस कारण खांसी जुकाम में बच्चों के लिए ये काफी फायदेमंद होती है। ऐसे में आप बच्चों को हल्दी वाला दूध पिला सकते हैं। उन्हें इस मौसम में न सिर्फ खांसी से आराम मिलेगा।

नमक पानी के गरारे हैं फायदेमंद
खांसी में गर्म पानी गले को आराम देता है। लेकिन नमक के साथ गर्म पानी से गरारे करने पर खांसी में काफी फायदेमंद होता है। हल्के गुनगुने पानी में एक चुटकी नमक डालकर मिलाएं और बच्चे को उस पानी से गरारे करवाएं। ताकि जल्द से जल्द उन्हें खांसी से आराम मिल सकें।

बच्चों के दें स्टीम
छोटे बच्चों के गले में कफ जल्दी जमा हो जाता है। ऐसे में उन्हें स्टीम देना जरूरी हो जाता है। बच्चों को सर्दी के मौसम में दिन में एक बार स्टीम जरुर दें। स्टीम से बच्चों की छाती खुलेगी और कफ भी साफ होता है। म्यूक्स साफ होने से बच्चों को उनकी खांसी में भी काफी आराम मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
