Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
अज्ञानता , अंधविश्वास के कारण बढ़ रहा है देश में मिर्गी रोग

विश्व मिर्गी दिवस के अवसर पर गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कालेज के मेडिसिन रोग विभाग प्रमुख डा. नवनीत कुमार ने बताया कि देश में मिर्गी रोग बढ़ने का सबसे बड़ा कारण अग्यानता, अंधविश्वास और जागरूकता का न होना है अभी भी देश के ग्रामीण इलाको और छोटे कस्बों में लोग मिर्गी का दौरा पड़ने पर डाक्टर के पास जाने के बजाये ओझा या मंदिरों और मजारों के चक्कर लगाते हैं।
उन्होंने कहा कि लोग इसे झाड-फूंक से ठीक हो जाने वाला रोग मानते हैं और जब सब जगंह से निराश हो जाते है और रोग बढ़ जाता है तो वह डाक्टर के पास पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि मिर्गी के अधिकतर रोगी इलाज से ठीक हो जाते हैं, लेकिन यह इलाज थोड़ा लंबा चलता है। इस रोग के लक्षणों के बारे में उन्होंने बताया कि इसमें रोगी का अचानक बेहोश हो जाना, हाथ पैर ऐंठ जाना, मुंह से झाग निकलना और रोगी का गिर जाना शामिल है।
उन्होंने बताया कि मेडिकल कालेज का मेडिसिन विभाग मिर्गी रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये ग्रामीण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दे रहा है और वहां लोगों को पर्चे बंटवाकर और शिविर लगाकर लोगों को जागरूक कर रहा है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications