Latest Updates
-
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज
जमकर थकाता है 'वर्क फ्रॉम होम'

न्यूयार्क में रेनेसेलाएर पोलिटेक्निक इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर टिमोथी गोल्डन के नेतृत्व में अनुसंधानकर्ताओं के एक दल ने पाया कि ऐसा अवसर प्रतिकूल साबित होगा क्योंकि घर बैठकर जीवनयापन के लिये काम करने वाले पारिवारिक मांग और कार्यालय की मांग में तालमेल नहीं बैठा पायेंगे।
डेली टेलीग्राफ के अनुसार यह पाया गया कि अपने काम और घर की भूमिका साथ निभाने वाले आखिरकार दोनों जिम्मेदारियों को निभाने से उन लोगों की तुलना में अधिक तंग आ जाते हैं जो एक ही जिम्मेदारी का निर्वहन करते हैं। अपने अध्ययन के लिये प्रोफेसर गोल्डन के दल ने एक अग्रणी कम्प्यूटर कम्पनी के लिये घर बैठकर काम करने वाले 316 लोगों से उनके तालमेल बैठाने और दिन के अंत में उसके असर को लेकर पूछताछ की।
इसके बाद वह इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि घर की भूमिका और कार्यालय के लिये काम करना बेहद तकलीफदेह है। वर्किंगमम्स डॉट काम डॉट यूके की संपादक मेन्डी गार्नर के अनुसार काम के समय और घर को वक्त देने के समय में एक स्पष्ट विभाजन होना चाहिये।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
