Latest Updates
-
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख
स्वास्थ्य के लिए भंयकर है डीप फ्राइड फूड

जंक फूड खाने का नुक्सान-
1. हार्ट बर्न- तला-भुना खाने से कई समस्याएं आती हैं, जिसमें से हार्ट बर्न की समस्या काफी आम है। इसको खाने से सीने के निचले भाग में जलन महसूस होती है, जिसको हम हार्ट बर्न कहते हैं। अगर यह समस्या आम हो चुकी है, तो भाटा यानी रिफ्लक्स, के लक्षण बहुत भयंकर हो सकते हैं। अच्छा होगा कि आप फ्राइड फूड का सेवन कम ही करें।
2. गैस्ट्रोएन्टराइटिस- आंत या पेट में जलन होना गैस्ट्रोएन्टाराइटिस कहलाता है। इसकी समस्या पेट के अस्तर में सूजन होने के कारण पैदा होती है। इसके लक्षणों में अपच, पेट में गैस, उल्टी आना, थकान, वजन में कमी, भूख न लगना और डकार आना, आम है। फ्राइड फूड खाने की वजह से आपके पेट में गैस बन जाती है, जिस वजह से पेट भरा-भरा सा लगता है।
3. अल्सर- गैस्ट्रिक अल्सर पाचन तंत्र के अस्तर पर घावों को कहा जाता है। ये एसिड की अधिकता के कारण आमाशय या आंत में घाव के कारण होते हैं। यह जल्द ठीक होने वाली बीमारी नहीं है, इसलिए जंक फूड खाना बिल्कुल बंद कर दें।
4. अपच- यह पेट की कोई बहुत भयंकर बीमारी नहीं है, पर यह अक्सर आम लोगों में हो जाती है। यह समस्या तब होती है, जब वसा वाले भोजन को खाने से पेट में एसिड बन जाता है और पेट पर अधिक भार पड़ने लगता है। इसलिए अगर आप फ्राइड फूड खाते हैं, तो उस समय उसको धीरे-धीरे आराम से चबा-चबा कर खाएं। इससे यह आसानी से पच जाएगा और पेट पर ज्यादा भार भी नहीं पड़ेगा।
5. जंक फूड की जगह बेक्ड फूड- जंक फूड खाने से गैस्ट्राइटिस की भयंकर समस्या पैदा हो सकती है। यह परेशानी न पैदा हो इसलिए आप इसके सेवन से जितना हो सके बचें। जंक फूड की जगह पर बेक, ग्रिल्ल या फिर उबला हुआ भोजन लेना शुरु कर दें। अगर फिर भी आपके पेट में दर्द बना रहता हो, तो तुरंत ही अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
6. कौन सा आहार लें- सब्जियां जैसे, पालक और ब्रोकली, उबली बींस, साबुत अनाज और दही।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
