Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ऐलोवेरा जूस: स्वास्थ्य की कुंजी
ऐलोवेरा को घृत कुमारी, क्वारगंदल, या ग्वारपाठा के नाम से भी जाना जाता है। यह एक औषधीय पौधे के रूप में विख्यात है जिसका उल्लेख आयुर्वेद के प्राचीन ग्रंथों मे भी मिलता है। ऐलो वेरा के अर्क का प्रयोग बड़े स्तर पर कई सौंदर्य प्रसाधनों में भी किया जाता है। बवासीर, डायबिटीज, गर्भाशय के रोग, पेट की खराबी, जोड़ों का दर्द, त्वचा की खराबी, मुंहासे, रूखी त्वचा, सन बर्न, झुर्रियों, दाग-धब्बों, आंखों के काले घेरों, फटी एडियों के लिए यह लाभप्रद है। इसके अलावा ऐलोवेरा, मधुमेह के इलाज में काफी उपयोगी है। ऐलोवेरा जूस पीने से शरीर की हर बीमारी दूर हो जाती है इसलिये इसे रोज पीना चाहिये। चलिये जानते हैं ऐलोवेरा जूस का हमारे स्वास्थ्य पर कितना अच्छा प्रभाव पड़ता है।

ये है एलोवेरा जूस के उपयोग-
1. करे अंदर से सफाई- हमारे शरीर में भोजन तथा प्रदूषण की वजह से बहुत सारी गंदगी अंदर जाती है। शरीर अच्छे से काम करे इसलिये हमें गंदगी से शरीर को मुक्ति दिलानी चाहिये। 3 से 4 चम्मच रस सुबह खाली पेट लेने से दिन-भर शरीर में चुस्ती व स्फूर्ति बनी रहती है। साथ ही यह शरीर के अंदर की गंदगी को बाहर निकाल देता है। एलोवेरा का ज्यूस ब्लड को प्यूरीफाई करता है साथ ही हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करता है। शरीर में वहाईट ब्लड सेल्स की संख्या को बढाता है।
2. एजिंग से बचाए- ऐलो वेरा का जूस शरीर में प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है। इसमें खूब सारा एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो बूढ़ा करने वाली फ्री रेडिकल्स को दूर करके इंसान को बुढ़ापे से बचाता है। जलने पर, अंग कहीं से कटने पर, अंदरूनी चोटों पर एलोवेरा अपने एंटी बैक्टेरिया और एंटी फंगल गुण के कारण घाव को जल्दी भरता है।
3. पाचन क्रिया सही करे- ऐलो वेरा जूस पीने से पेट की कई रोग दूर होते हैं। यह पाचन तंत्रिका को मजबूत बनाता है जिससे कि वह पेट में जाने वाले आहारों से पौष्टिक तत्व को ग्रहण कर सकें। इसके रोजाना उपयोग से अपच और कब्ज जैसी समस्या भी दूर रहती है। पेट में पैदा होने वाले अल्सर को भी यह ठीक करता है।
4. दिल की बीमारी और खून का दौरा- यह शरीर में खून बढ़ाने के साथ ही खून का दौरा भी ठीक करता है। साथ ही यह शरीर में हाई ब्लड प्रेशर को सामान्य करता है, जिससे हार्ट अटैक की समस्या नहीं आ पाती है।
अन्य लाभ -
- इसके रस में कई तरह के मिनरल, विटामिन और अमीनो एसिड, जैसे बी12, बी6, बी2, बी1, फोलिक एसिड, नियासिन, जिंक और मैगनीशियम आदि। इतने सारे पौष्टिक तत्वों के मिश्रण का उपयोग कर के शरीर के हर रोग दूर हो जाते हैं।
- यह शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकाल कर शरीर की अंदर से सफाई करता है। जिससे त्वचा में चमक आती है तथा दाग-धब्बों की छुट्टी होती है। इसके अलावा एक्जिमा, पिंपल और सिरोसिस की समस्या दूर होती है।
- मुंह के रोग दूर होते हैं। मसूड़ों की तकलीफ और खून आना बंद होता है। साथ ही मुंह में अल्सर की बीमारी भी ठीक होती है। ऐलो वेरा जूस पीने से मोटापा भी कंट्रोल होता है और एनर्जी भी आती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
