Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
महिलाओं में मोटापा और ज्यादा दुबलापन दोनों ही खतरनाक

इसी तरह महिलाओं में 5 फुट एक इंज की लंबाई पर 52-58 किलोग्राम, 5 फुट दो इंच की लंबाई पर 53-59 किलोग्राम, पांच फुट तीन इंच की लंबाई पर 54-61 किलोग्राम और पांच फुट चार इंच की लंबाई पर 56-62 किलोग्राम होना चाहिए। वजन का यह अनुपता लंबाई के अनुसार बढ़ता जाता है। डॉ रचना झुला ने इस बारे में बताया कि मोटापा और जरूरत से ज्यादा दुबलापन दोनों ही स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं हैं। उन्होंने कहा, जैसा कि ज्यादातर लोगों को पता है कि मोटापा मुधमेह, हृदय, उच्च रक्तचाप सहित कई बीमारियों का कारण है इसलिए लोग, खासकर महिलाएं मोटापे के प्रति थोड़ा सजग रहती हैं और छरहरा होने के लिए डायटिंग और जिम सहित कई उपाय अपनाती हैं। साथ ही लड़कियों में आजकल आकर्षक दिखने के लिए दुबला होने और जीरो फिगर पाने का क्रेज भी ज्यादा है।
आहार विशेषग्य सीमा सुहाग ने कहा कि मोटापा न बढ़े और वजन भी बहुत कम न हो, यह बीएमआई के अनुसार रहे इसके लिए जरूरी है भोजन में उचित पोषक तथा खाद्य पदार्थों को शामिल करके इसे नियंत्रित किया जाए। डॉ रचना ने कहा, लेकिन जहां मोटापा स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है वहीं ज्यादा दुबला होना भी कमजोरी सहित कई बीमारियों का कारण बन सकता है। ज्यादा दुबलेपन से कमजोरी आने, प्रतिरक्षा तंत्रा का कमजोर होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और प्रतिरक्षा तंत्रा के कमजोर होने से कोई भी बीमारी आपको आसानी से पकड़ सकती है।
इसलिए आपका वजन बीएमआई के मुताबिक होना जरूरी है। उन्होंने कहा, वजन नियंत्रित करते समय कई बातों का ध्यान रखा जाना जरूरी हैं। यह व्यक्ति विशेष की उम्र, कार्यक्षमता, कार्यक्षेत्रा आदि पर निर्भर करता है। डॉ रचना ने इस बारे में कहा कि वजन कम करने के लिए उचित व्यायाम और सैर आदि की जरूरत तो है साथ ही यह ध्यान में रखना भी जरूरी है कि सही मात्रा में उचित प्रोटीन, कार्बोहाइडेट से परिपूर्ण पोषक पदार्थ भी लिए जाए ताकि कमजोरी आदि आने का खतरा न रहे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
