Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
प्रयोगशाला में तैयार किया गया शुक्राणु

जर्मनी के म्यूंस्टर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर स्टीफन स्कालेट के नेतृत्व वाले एक अंतरराष्टीय दल ने दावा किया है कि उन्होंने जनन कोशिकाओं का इस्तेमाल करके प्रयोगशाला में चूहों का शुक्राणु तैयार किया है। ये कोशिकाएं अंडकोष में होती हैं तथा शुक्राणु उत्पादन के लिए जिम्मेदार होती हैं।
वास्तव में वैज्ञानिकों ने शुक्राणु बनाने के लिए जनन कोशिकाओं को विशेष रूप से अगर जेली से तैयार घेरे में रखा। ऐसा इसलिए किया गया ताकि शुक्राणु उत्पादन के लिए अंडकोष में पाया जाने वाला वातावरण बनाया जा सके।
वैज्ञानिक दल के सदस्य एवं इस्राइल के बीरशेबा स्थित बेन गूरियान विश्वविद्यालय के महमूद हुलेइहेल ने कहा, हमने ऐसा व्यवहारिक शुक्राणु तैयार किया है जिसका इस्तेमाल नन्हा चूहा तैयार करने में किया जा सकता है। शुक्राणु स्वस्थ दिख रहे हैं और ये आनुवांशिक रूप से क्षतिग्रस्त नहीं हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications