Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
ऑफिस में करें ये 6 योग और रहें स्वस्थ
योग अनुशासन में रहने की एक प्रचीन हिंदू विधा है। इसमें विभिन्न तरह के आसन, ध्यान और श्वसन के जरिए दिमाग पर नियंत्रण रखा जाता है। योग आपके दिमाग और शरीर को नियंत्रण में रखता है, जिससे जीवन में अनुशासन आता है। साथ ही यह जीवन में संतुलन लाने और प्रकृति के साथ तालमेल बिठा कर रहने में भी मदद करता है। योग के साथ एक सबसे बड़ी गलतफहमी भी जुड़ी हैं। ज्यादातर लोगों का ऐसा मानना है कि यह सिर्फ फिटनेस हासिल करने का एक जरिया है। हालांकि वास्तविकता कुछ और है।
योग दरअसल जीने की एक राह है और इसके असर के लिए आपको नियमित रूप से इसे करना होगा। योग में प्रभुत्व प्राप्त करने का मतलब है अपने आप पर प्रभुत्व प्राप्त करना, जिसे हम इस ब्राह्मांड पर प्रभुत्व प्राप्त करना भी कह सकते हैं। योग हमारे विचार, जीवनशैली, इच्छाओं और शरीर पर पूरी तरह से नियंत्रण रखने में मदद करता है। आप अपनी भूख को नियंत्रित कर सकते है और अपनी शारीरिक क्षमता को भी बढ़ा सकते हैं। अपने सांस पर नियंत्रण रखकर आप अपने गुस्से पर भी काबू पा सकते हैं।
आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में योग को पूर्ण रूप में कर पाना एक मुश्किल काम है। योग की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप इसे अपने हिसाब से कर सकते हैं। कोई अगर चाहे तो योग के सिर्फ सांस लेने संबंधी हिस्सा या ध्यान लगाने वाला हिस्सा ही कर सकता है। वहीं शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए आप सिर्फ आसन भी कर सकते हैं। योग में कई तरह के आसन होते हैं, जिसका चुनाव आप उपलब्ध समय के हिसाब से कर सकते हैं।
जो लोग दिन के ज्यादातर समय कुर्सी पर बैठे रहते हैं, वे ऑफिस में भी नीचे बताए गए आसनों को कर सकते हैं।

1. गहरी सांस लेना
अपनी कुर्सी पर सीधा बैठ जाएं और फर्श पर अपने दोनों पैर सीधा रखें। अब गहरी सांस लेकर अपने पेट, लोअर लंग, मिड लंग, अपर लंग और छाती में हवा भरें। अब धीरे-धीरे अपर लंग, मिड लंग, लोअर लंग और फिर पेट से सांस बाहर निकालें। ऐसा करते समय हवा के बहाव पर ध्यान केंद्रित करें। आंख बंद कर इस प्रक्रिया को पांच बार दोहराएं।

2. निक रोल
अपनी आंख बंद कर लें और ठुड्डी को नीचे की ओर झुकने दें। अब अपने गले को पहले क्लॉकवाइज और फिर एंटी-क्लॉकवाइज दिशा में धीरे-धीरे घुमाएं। यह सुनिश्चित करें कि आप गले को घुमाकर पूरा वृत्त बना रहे हों और आपका कान उस तरफ के कंधे का स्पर्श कर रहा हो। ऐसा करते समय अपने दिमाग और शरीर को रिलैक्स रखें।

3. पादहस्तासन
अपने पैरों का आपस में स्पर्श करते हुए सीधे खड़े हो जाएं। अब सांस छोड़ते हुए कमर से आगे की ओर झुकें और उंगली से पैर को छुएं। इस दौरान आप अपने बांह को बिल्कुल सीधा रखें। अब धीरे-धीरे ऊपर उठें और अपनी पहली अवस्था में वापस आ जाएं।

4. पश्चिमोत्तानासन
फर्श पर बैठ जाएं और अपने दोनों पैरों को आगे की दिशा में फैला लें। अब अपने बांह और शरीर को आगे की ओर ले जाएं और बिना घुटने को मोड़े हाथ से पैर की उंगली छूने का प्रयास करें। इस आसन से आपके बांह, हाथ और रीढ़ में लचक आती है। साथ ही यह तोंद के फैट को भी कम करता है और आपको स्वस्थ बनाए रखता है।

5. वारियर्स पोज
पहले फर्श पर सीधे खड़े हो जाएं और अपने पैर को एक दूसरे से चार इंच की दूरी पर रखें। अपने बांह को ऊपर उठाएं और उसे फैला दें। अब अपने दाएं पैर को दाई तरफ 90 डिग्री पर घुमाएं और इसी के अनुसार अपने बाएं पैर को घुमाकर फैला लें। अपने पिछले हिस्से को सीधा रखें। इसके बाद ऊपर की ओर अपने हाथ को देखें।

6. उत्तिथा हस्त पादंगुस्थासन
तदासन की मुद्रा में सीधे खड़े हो जाएं। अब अपने बाएं पैर को ऊपर की दिशा में उठाने की कोशिश करें। अब अपने बाएं पैर के टखने को अपने बाएं हाथ से छूने की कोशिश करें। यह आसन रीढ़, लोअर बैक, हिप्स, पैर और हाथ के लिए काफी फायदेमंद रहता है। साथ ही यह शरीर के इस हिस्से में जमे फैट को भी कम करने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
