Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
पुरूष में अगर डीहाड्रेशन हो गया है, तो कैसे बचें
डिहाइड्रेशन गर्मियों में होने वाली आम समस्या है, कई बार पानी की कमी से कई समस्याएं हो जाती हैं और उनमें से सबसे अधिक होने वाली समस्या है डिहाइड्रेशन यानी पानी की कमी। इसमें हमारे शरीर में पानी कि कमी हो जाती है, और कई बार यह बीमारी इतनी घातक हो जाती है कि उस व्यक्ति की जान भी जा सकती है।
क्या आप जानते हैं कि व्यक्ति को एक दिन में कम से कम आठ गिलास पानी पीना चाहिए जिससे शरीर में मौजूद गन्दगी पानी के जरिए बाहर निकल जाये। डिहाइड्रेशन की समस्या न केवल बच्चों में, बल्कि बड़ों के लिए भी घातक साबित हुई है। इसलिए इसका इलाज समय रहते करना बेहद जरूरी होता है, ताकि स्थिति गंभीर न हो। आया मौसम डीहाइड्रेशन का
अधिक गर्मी के दिनों में डिहाइड्रेशन से ग्रस्त व्यक्तियों को दिल का दौरा पड़ने की आशंका बहुत अधिक होती है। तो आइए जानें पानी की कमी से होने वाली डिहाइड्रेशन की समस्या से कैसे बचें ।

नमक और चीनी का घोल
सालों से लोगों के घरों में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए नमक और चीनी का घोल पिलाया जाता है और यह बहुत आसानी से बन जाता है, इसके लिये एक गिलास पानी में आधा चमच नमक और एक चमच्च शकर अच्छे से मिला कर दें , इसे तुरन्त आराम मिलेंगे।

फलों का रस
आज बाजार में बहुत सारे फल मौजूद हैं, जैसे संतरा, आनार, और मुसम्मि। जिनका आप रस निकाल कर पी सकते हैँ। या फिर ऐसे ही खा सकते हैं, इनसे आपको वह सारे विटामिन और प्रोटीन मिलेंगे जिनकी डिहाइड्रेशन होने के बाद जरुरत पड़ती है।

छाता
अगर आप बहुत देर तक धूप में रहते है तो छाते का इस्तमाल करेँ, क्योंकि यह बहुत जरुरी है कि सूरज कि किरणें आपके ऊपर सीधे ना पढ़े। इसलिए क्योंकि इससे आपकी त्वचा जल जाएगी और सुख भी सकती है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है।

साफ़ पानी पियें
गर्मियों में खूब पानी पिए। कम से कम 8 गिलास, क्योंकि गर्मियों में डिहाइड्रेशन कि समस्या अधिक होती है। ध्यान रहे पानी साफ़ हो और उसमें किसी भी प्रकार कि कोई गंदगी ना हो।

नींबू-पानी
नींबू-पानी में विटामिन-सी होता है। इसकी मदद से हमारे शरीर में विटामिन सी पहुंचता है, जो हमारी प्रतिरोधक क्षमता को ठीक रख कर हमें सेहतमंद बनाए रखता है। डिहाइड्रेशन के कारण शरीर में हुई कमी को पूरा करने में नींबू पानी सहायक है। नींबू में पोटेशियम अच्छी मात्रा में होता है, और यह हमारे दिमाग को भी दुरुस्त रखता है।



Click it and Unblock the Notifications
