Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अति सक्रिय ब्लैडर(मूत्राशय) के लक्षण
आप कैसे जानेंगे कि आप आवश्यकता से अधिक बार मूत्रत्याग करते हैं? जब मूत्रत्याग की बात आती है तो हम में से अधिकाँश लोगों को यह आइडिया होता है कि सामान्यत: हमें कितनी बार जाना पड़ता है। जब हम बहुत अधिक पानी या बियर पीते हैं तो हमें अधिक बार बाथरूम जाना पड़ता है। ऐसा भी हो सकता है कि किसी विशेष दवाई के कारण या किसी विशेष परिस्थिति में जैसा गर्भावस्था में आपको सामान्य से अधिक बार मूत्रत्याग करने की इच्छा होती है। परंतु आपके ब्लैडर के अतिसक्रिय होने की शंका तब होती है जब आप इनमें से किसी भी अवस्था में न हो और फिर भी आपको बार बार मूत्र त्याग करने जाना पड़े। स्वास्थ के बारे में जानकारी देती है पेशाब का रंग
ओवर एक्टिव ब्लैडर सिंड्रोम वह स्थिति होती है जब आपको आवश्यकता से अधिक बार मूत्र त्याग करने जाना पड़े। ओवर एक्टिव ब्लैडर होने के विभिन्न कारण हैं। यह किसी इंफेक्शन(संक्रमण), डाईबिटीज़ या बढ़ती हुई उम्र के कारण हो सकता है।
अत: सही उपचार प्राप्त करने के लिए आपको ओवर एक्टिव ब्लैडर सिंड्रोम पर नज़र रखने की आवश्यकता होती है।
यहाँ कुछ लक्षण बताए गए हैं जो यह बताते हैं कि आपको ओवर एक्टिव सिंड्रोम की समस्या है।

1) 8 बार से अधिक पेशाब जाना
यदि आप 8 बार से अधिक बार बाथरूम जाते हैं तो निश्चित रूप से आपको कोई समस्या है। कोई भी सामान्य व्यक्ति आठ बार से अधिक बार बाथरूम तब जाता है जब उसने बहुत अधिक पानी या अल्कोहल पीया हो। आपको ध्यान रखने की आवश्यकता है। पेशाब में जलन का घरेलू उपचार
2) अचानक से पेशाब करने की इच्छा होना
जब आपको अचानक से मूत्र त्याग की इच्छा होती है तो इसका तात्पर्य है कि आप किसी समस्या से जूझ रहे हैं। मूत्र त्याग करने के लिए जो दबाव बनता है उसमें कुछ समय लगता है क्योंकि आपका ब्लैडर धीरे धीरे भरता है। परन्तु यदि आपको अचानक और बहुत अधिक तीव्रता से मूत्र त्याग करने की इच्छा हो तो यह विसंगति का एक लक्षण है।
3) लीकेज होना(रिसाव)
कभी कभी आपकी मूत्र त्याग करने की इच्छा इतनी तीव्र होती है कि आप टॉयलेट पहुँचने तक उस पर नियंत्रण नहीं रख पाते। यह रिसाव कुछ बूंदों से लेकर इतना अधिक हो सकता है कि आपके कपड़े भी गीले हो जाएँ। अन्यथा यदि आपका ब्लैडर पर नियंत्रण दोषपूर्ण है तो आपको स्थिति का जायज़ा लेने की आवश्यकता है।
4) नींद में परेशानी
क्या बार बार मूत्र त्याग करने के लिए जाने के कारण आपकी नींद में बाधा आती है? यदि आपको रात में एक या दो से अधिक बार मूत्र त्याग करने जाना पड़ता है तो आपको ओवर एक्टिव ब्लैडर की समस्या है। पेशाब की वजह से नींद बाधित होना सामान्य बात नहीं है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
