Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
शरीर को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाने वाली आदतें
हम जाने अनजाने रोज कई ऐसी आदतें पाल लेने ते हैं, जो आगे चल कर हमारे शरीर को बहुत नुकसान पहुंचा सकती है। हम हमेशा सोचनते हैं कि अच्छी डाइट लें और जिम में जा कर कसरत कर लें तो हमारा शरीर पूरी तरह से फिट रहेगा। हम दिन भर में ऐसे कई काम करते हैं, जिसका असर हमारे शरीर पर अच्छे या बुरे तरीके से पड़ता है।
अगर आप धूम्रपान करते हैं तो आप अपनी जिंदगी के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ कर रहे हैं। यही नहीं अगर आप काम के चक्कर में अपना नाश्ता या फिर लंच खाना छोड़ देते हैं, तो भी आप अपने शरीर को बीमारियों के हवाले कर रहे हैं। देर तक सोना और लैपटॉप के सामने दिनभर गुजारने की आदत बहुत खराब है। इसी तरह से और भी कई आदते हैं जो आपके शरीर को बहुत नुकसान पहुंचा सकती हैं। आइये जाने उनके बारे में-

ज्यादा सोना
जब अलार्म बजे, तभी उठने की आदत डालें। अलार्म को आगे-पीछे ना करें। अगर आप 9-10 घंटों से भी उपर उठते हैं तो, आप अपनी हेल्थ को नुकसान पहुंचा रहे होते हैं।

अधिक शराब पीना
सीमा से बढ कर शराब पीने से आपको लिवर और दिल की समस्या हो सकती है। शराब पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है और दर्द भरा हैंगओवर भी होता है।

दिन-रात लैपटॉप से चिपके रहना
शोध के मुताबिक अगर आप 12 घंटों तक दिन में लैपटॉप से चिपके रहेगें तो आपकी मौत जल्दी होने की संभावना है। ज्यादा देर तक लैपटॉपर पर काम करने से अनिंद्रा, आंखों में समस्या और जीवन के दिन कम होते हैं।

खाना छोड़ना
क्या आप काम के चक्कर में अक्सर नाश्ता करना या फिर लंच करना छोड़ देते हैं? पर ऐसा करने से वेट बढता है और शरीर को जरुरी पेाषण ना मिलने की वजह से बीमारियां पैदा होने लगती हैं।

धूम्रपान
सिगरेट ज्यादा पीने से आपको कैंसर के साथ साथ दिल का भी रोग हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
