Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
आने वाली गर्मियों में ऐसे रहें कूल
गर्मियों ने दस्तक दे दी है, अब आपको भारी भरकम स्वेटर, जैकेट और स्कार्फ से छुटकारा मिल गया है। गर्मियों में लोगों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार भयानक गर्मियों में सर चक्कर खाने लगता है और हम मन मुताबिक कुछ भी नहीं कर पाते है जिससे खीज आती है।
गर्मियों के दिनों में कूल रहने के कुछ खास टिप्स आज हम आपको इस आर्टिकल में बता रहे है जिनसे आपको आराम मिलेगा और आपका मन भी ठंडा-ठंडा कूल कूल रहेगा।
गर्मियों में कौन से आहर अच्छे और कौन से हैं बुरे
ढ़ेर सारा पानी पिएं: गर्मियों के दिनों में आप ढेर सारा पानी पिएं। इससे आपका शरीर हाईड्रेट होता रहेगा और आपको ऊर्जा भी मिलती रहेगी। गर्मियों के दिनों में पसीने के रूप से शरीर का सारा पानी निकल जाता है, ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।

खूब पानी पियें:
दिन भर में ज्यादा से ज्यादा पानी पीने से शरीर हल्का और ठंडा बना रहता है। इसलिये गर्मियों में ढेर सारा पानी पीना ना भूलें।

ठंडे पानी से नहाएं:
गर्मियों के दिनों में ठंडे पानी से नहाएं। इससे शरीर को तरावट मिलती है और अच्छा महसूस होता है। आप गर्मियों में रात को सोने से पहले भी नहा सकते हैं।

स्वीमिंग करें:
गर्मियों के दिनों में स्वीमिंग करें। इससे तरावट आती है और मन भी रिफ्रेश हो जाता है।

रसीले फल खाएं:
गर्मियों के दिनों रस भरे फलों का सेवन फायदेमंद रहता है। ऐसे में तरबूज सबसे बेहतरीन ऑप्शन होता है।

गर्म फूड न खाएं:
सर्दियों में गर्मा गर्म खाना अच्छा लगता है लेकिन गर्मियों में यही खाना और गर्मी दे सकता है। ऐसे में गर्म तासीर वाले भोजन न करें। हल्का और ठंडक प्रदान करने वाला भोजन लें।

चाय पिएं:
चाय गर्म होती है लेकिन उसकी तासीर ठंडक प्रदान करती है। ऐेसे में गर्मी के दिनों में चाय पिएं, इससे आपको ऊर्जा मिलेगी और कुछ रिफ्रेश भी लगेगा।

पैडीक्योर करें:
जब भी आपको बहुत गर्मी लगे, तो ठंडे पानी में पैर डालकर बैठ जाएं। इससे आपकी रिफ्रेशिंग फील होगा।

ऑयल मसाज करें:
गर्मी ज्यादा लगने पर खुद का ऑयल मसाज दें। इससे काफी राहत मिलती है। ठंडा तेल लगाकर बैठने से आपको खुद में काफी पॉजीटिव फील होगा।

शराब न पिएं:
अगर आप एल्कोहल लेते हैं तो गर्मियों के दिनों में तौबा कर लें। वरना आपको ज्यादा गर्मी लगेगी।

नींबू पानी:
गर्मियों के दिनों में नींबू पानी सबसे अधिक लाभदायक होता है। यह पाचन क्रिया को दुरूस्त रखता है और शरीर में स्फूर्ति लाता है।

बर्फ:
गर्मी के दिनों में बर्फ वरदान सा लगती है। ऐसा लगता है कि बस सब कुछ यही है। गर्मी के दिनों में बर्फ का सेवन करें। ठंडा पानी पिएं। शरबत, लस्सी आदि में बर्फ का सेवन लाभदायक होता है।

सब्जियां:
गर्मी के मौसम में हल्की, कम वादी और ताजी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और गर्मी का निदान भी हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications