Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
फेफड़ों के स्वास्थ्य के लिए 14 सर्वश्रेष्ठ फूड्स

मनुष्य को जिंदा रहने के लिए श्वास की जरूरत होती है। जिंदा रहने की इस प्रक्रिया में हमारे फेफडे हमारी सबसे अधिक सहायता करते हैं। फेफडे शरीर को ऑक्सीजन प्रदान करते हैं तथा शरीर में बनने वाले कार्बन डाइऑक्साइड को बाहर निकालते हैं। इस वजह से हमें अपने फेफडों का खास ख्याल रखने की जरुरत है।
इतना ही नहीं, हमारे फेफडे नाक द्वारा लिए जाने वाले श्वास को निर्मल करते हैं। फिर वह निर्मल ऑक्सीजन युक्त रक्त दिल तक पहुंचता है और दिल से शरीर के अन्य भागों की ओर खून का दौरा होता है। अगर हमारे फेफडे अपना काम सही तरीके से ना करें तो दूषित वायु में मौजूद कीटाणु रक्त में प्रवेश कर हमारे दिल तक पहुंच सकते हैं। इससे हमारे दिल को नुकसान पहुंच सकता है।
स्वस्थ फेफड़े पाने के 9 उपाय
आपके फेफडों के स्वास्थ्य के बारे में सोचते हुए बोल्डस्काई आज आपके लिए 14 सर्वश्रेष्ठ खाद्य पदार्थों की एक सूची लेकर आया है। यह सूची फेफडों की सेहत को बनाए रखने में आपकी मदद करेगी। आज-कल फैलती नई बीमारियां हमारे फेफडों पर भी आक्रमण कर सकती हैं। प्रदूषण से हमारे फेफडों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए नीचे दिए गए फूड्स पर एक नज़र डालें।
फेफड़ों के स्वास्थ्य के लिए 14 सर्वश्रेष्ठ फूड्स

1 कैरोटीनॉयड से समृद्ध खाद्य पदार्थ
फेफड़ों के स्वास्थ्य के लिए कैरोटीनॉयड बहुत महत्वपूर्ण है। यह एंटीऑक्सीडेंट व्यक्ति को फेफडों के कैंसर के खतरे से बचाता है तथा अस्थमा के रोगियों को अस्थमा के दौरों से राहत दिलाता है। अपने फेफडों की कैरोटीनॉयड की जरूरत को पूरा करने के लिए गाजर, शकरकंद, टमाटर व हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें।

2 ओमेगा -3 फैटी एसिड से संपन्न खाद्य पदार्थ
ओमेगा -3 फैटी एसिड सामन, ट्यूना, ट्राउट जैसी मछलियों में एवं मेवों व अलसी में पाया जाता है। ओमेगा -3 फैटी एसिड केवल हमारे फेफडों के लिए ही नहीं बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक है। इसके अलावा, ओमेगा -3 फैटी एसिड का सेवन दमे के रोगियों के स्वास्थ्य को सुधारता है। अतः अस्थमा के रोगियों को सांस की तकलीफ एवं घरघराहट के लक्षणों से निजात दिलाता है। इसलिए इसे फेफडों के सेहत के लिए सबसे अच्छा फूड माना जाता है।

3 पत्तेदार सब्जियां
एंटीऑक्सीडेंट से समृद्ध पत्तेदार सब्जियां फेफडों में मौजूद विषाक्त पदार्थों को निकाल बाहर करती हैं। अपने फेफडों को साफ करने के लिए आपको अपने आहार में गोभी, ब्रोकोली, एवं कोल्हाबी को शामिल करने की जरुरत है। आप इनका सेवन सलाद के रूप में या सब्जी के रूप में कर सकते हैं।

4 फोलेट से युक्त खाद्य पदार्थ
हमारा शरीर फोलेट को फोलिक एसिड में तबदील करता है। फोलेट हमारे फेफडों से कैंसर पैदा करने वाले सत्वों को हटाता है एवं फेफडों के कैंसर से आपकी हिफाज़त करता है। पालक, ब्रोकोली, चुकंदर, शतावरी, मसूर की दाल एवं रूचिरा फोलेट से युक्त कुछ खाद्य पदार्थ हैं।

5 विटामिन सी से संपन्न फल
फेफडों के लिए गुणकारी फूड की सूची में फल भी शामिल हैं। विटामिन सी से संपन्न फलों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट सांस लेत वक्त शरीर के अन्य हिस्सों को ऑक्सीजन प्रदान करने में मदद करते हैं। संतरे, नींबू, टमाटर, कीवी, स्ट्रॉबेरी, अंगूर, अनानास व आम में विटामिन सी होता है। अपने फेफड़ों से विषाक्त पदार्थों को निकालने के लिए इन फलों की सहायता लें।

6 लहसुन
लहसुन में मौजूद एल्लिसिन नामक सत्व हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। लहसुन में उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर व फेफडों से मुक्त कणों को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही, ये संक्रमण से लडते हैं व फेफडों की सूजन को घटाते हैं। लहसुन, दमे के रोगियों के लिए अपने भोजन में शामिल करने योग्य एक अच्छा खाद्य पदार्थ है।

7 बेरी
बेरी में आप ब्लूबेरी, रास्पबेरी व ब्लैकबेरी का सेवन कर सकते हैं। इन बेरियों में फ्लावोनॉयड, फैरोटीनॉयड व लुतिन, जीजांतिन नामक के एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होते हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट आपको कैंसर से बचाने के लिए फेफडों में बसे कार्सिनोजन को हटाते हैं तथा फेफडों के संक्रमण का खात्मा करते हैं।

8 सेब
यह लाल रसीला फल आपको फेफडों के कैंसर की बीमारी से दूर रखता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व, फ्लावोनॉयड, एंटीऑक्सिडेंट व विटामिन आपके फेफडों की सेहत को सुधारते हैं। यह फल आपको रोग मुक्त रहने में मदद करता है।

9 अदरक
अदरक के लाभों को पाने के लिए आप इसका सेवन भोजन में या चाय के रूप में कर सकते हैं। इसमें उपस्थित प्रज्वलनरोधी गुण प्रदूषण से आपके फेफडों की रक्षा करते हैं। इस तरह, यह आपको प्रदूषण से होने वाली सांस की बीमारियों से बचाता है।

10 हल्दी
हल्दी में मौजूद कुरकुमिन नामक तत्व फेफडों के कैंसर का कारण बनें वाले सत्व को हटाता है। यह फेफडों की सूजन को घटाता है व अस्थमा के रोगियों को निजात दिलाता है।

11 अनार
एंटीऑक्सीडेंट से समृद्ध अनार फेफड़ों से विषाक्त पदार्थों को हटाता है तथा शरीर में रक्त परिसंचरण को बढ़ाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट को प्राप्त करने का एक अच्छ तरीका है तथा इसके सेवन से कैंसर जैसी बीमारी आपसे दूरी बनाए रखेगी।

12 अंगूर
इस में सेहत के लिए जरूरी एंटीऑक्सीडेंट व फ्लावोनॉयड मौजूद होने के कारण यह फल आपको तंदरूस्त बनाए रखता है। विटामिन व खनिजों से धनवान होने के कारण यह फल आपको कई बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है।

13 मैग्नीशियम से संपन्न खाद्य पदार्थ
मैग्नीशियम, फेफडों की ऑक्सीजन को लेने की क्षमता को बढ़ाता है एवं उनकी दक्षता को बढाता है। अतः अस्थमा व फेफडों के कैंसर से पीडित मरीजों को अपने आहार में मैग्नीशियम की मात्रा को बढ़ाने की आवश्यकता है। इस जरुरत के लिए आपको फलिया, एवोकैडो, केले, मछली व सूखे मेवे खाने चाहिए।

14 पानी
पानी आपके फेफड़ों को हाइड्रेटेड रखता है तथा फेफड़ों सहित शरीर के सभी अंगों को लिए रक्त के परिसंचरण को बढ़ता है। साथ ही, पानी शरीर में मौजूद गंध को बाहर निकालता है।



Click it and Unblock the Notifications
