Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
अर्जुन के पेड़ की छाल के गुणकारी फायदे
आपने अर्जुन की छान का नाम तो सुना ही होगा। अर्जुन वृक्ष भारत में होने वाला एक औषधीय वृक्ष है, जिसकी छाल को धूप में सुखा कर उसका पावडर बना कर कई बीमारियों के इलाज में उपयोग किया जाता है।
READ: जानिये शतावरी के 10 अचूक स्वास्थ्य लाभ
इस छाल का नियमित सेवन करने से हाई बीपी, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल वा हार्ट अटैक तथा मोटापे की घातक बीमारी तक ठीक हो जाती है। यही हीं इससे श्वेतप्रदर, पेट दर्द, कान का दर्द, मुंह की झांइयां,कोढ बुखार, क्षय और खांसी में भी यह लाभप्रद रहता है।
READ: हर तरह की बीमारी के लिये गुणकारी है शिलाजीत
अर्जुन की छाल शीतल, हृदय को हितकारी, कसैला और क्षत, क्षय, विष, रुधिर विकार, मेद, प्रमेह, व्रण, कफ तथा पित्त को नष्ट करता है। अब आइये जानते हैं कि हम अर्जुन की छाल की मदद से कौन कौन सी बीमारियों को किस तरह से ठीक कर सकते हैं।

सफेद बालों के लिये
अर्जुन की छाल के चूर्ण को मेहंदी में मिला कर बालों में लगाने से सफेद बाल काले हो जाते हैं।

बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल
1 1/2 चम्मच अर्जुन की छाल का पावडर, 2 गिलास पानी में तब तक उबालें जब तक कि पानी आधा ना हो जाए। फिर गैस बंद करें और पानी को छान कर ठंडा कर के रोज सुबह शाम, 1 या 2 गिलास पियें। इससे ब्लॉक हुई धमनियां खुल जाएंगी और कोलेस्ट्रॉल कम होने लगेगा।

हाई बीपी कम करने के लिये
रोज सुबह शाम नियमित रूप से अर्जुन की छाल के चूर्ण से तैयार चाय बना कर पियें।

अनियमित हार्ट बीट के लिये
अर्जुन की छाल को कपड़े से छान ले इस चूर्ण को जीभ पर रखकर चूसते ही हृदय की अधिक अनियमित धड़कनें नियमित होने लगती है।

रक्तपित्त
सुबह अर्जुनकी छाल क काढ़ा बनाकर पीने से रक्तपित्त दूर हो जाता है।

पेशाब की रूकावट दूर करे
इस काढ़े से पेशाब की रुकावट दूर हो जाती है। लाभ होने तक दिन में एक बार पिलाएं।

अगर आग से जल जाएं तो
अगर आग से जलने पर तेजी का घाव हो गया हो तो, अर्जुन की छाल का चूर्ण लगाने से घाव तुरंत ही ठीक हो जाता है।

मुंह के छाले
नारियल के तेल में अर्जुन की छाल के चूर्ण को मिला कर मुंह के छालों पर लगाने से मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं।

बुखार ठीक करे
अर्जुन की छाल का चूर्ण बना कर गुड़ के साथ फंकी लेने से बुखार में काफी राहत मिलती है।

हड्डी टूटने पर
अगर हड्डी टूट जाए या चोट लग जाए तब अर्जुन की छाल के चूर्ण की फंगी को दूध के साथ लेने से हड्डी जल्द ही जुड़ जाती है। इसके अलावा आप इसकी छाल को पीस कर लेप कर के पट्टी भी बांध सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications