Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शरीर की बीमारियां दूर करने के लिये पियें नीम की चाय
नीम की चाय या फिर नीम का काढा अगर पिया जाए तो आपका स्वास्थ निखर सकता है। नीम शरीर में बैक्टीरिया और वाइरस से लड़ने में असरदार है। यदि सांसो से बदबू आने की समस्या भी है तो वह भी इसकी चाय से दूर हो सकती है। नीम दांतों की सड़न से बचाती है। यदि आपको कब्ज की समस्या है तो आप नीम से बनी हुई चाय पी सकते हैं।
यह खून को साफ कर के हमें निरोगी बनाती है। नीम की चाय बड़ी बड़ी बीमारियां जैसे, निमोनिया, मलेरिया, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और दिल के रोग से बचाती है। आइये जानते हैं नीम की चाय किस तरह से बनाई जाती है और इसे पीते वक्त क्या क्या सावधानियां रखनी चाहिये।

नीम की चाय बनाने की विधि-
- जरुरत के हिसाब से पानी उबाल लें।
- एक कप में मुठ्ठीभर नीम की पत्तियां डालें और ऊपर से उबला पानी डालें।
- नीम की पत्तियों को पानी में 5-7 मिनट तक भिगोए रखने के बाद पत्तियों को छान लें।
- फिर कप के पानी में शहद या नींबू का रस मिक्स करें।
नोट: आप चाहें तो नीम की पत्तियों के अलावा नीम की पत्तियों का पावडर भी डाल सकते हैं।
नीम की चाय का साइड इफेक्ट
1. वैसे तो नीम की पत्तियों की चाय स्वास्थ्य के लिये अच्छी होती है पर इसके कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। यदि आप गर्भवती हैं या फिर गर्भवती होने की तैयारी कर रही हैं, तो इस चाय को पीने से बचें। यह चाय आपका गर्भपात भी करवा सकती है।
2. नीम की चाय केवल 2 कप ही पीनी चाहिये क्योंकि यह बहुत तेज होती है इसलिये इसे ज्यादा पीने से आपको उल्टी जैसा महसूस हो सकता है।
3. नीम की चाय को रोजाना पीने से बचें।
विशेष नोट- लाइफस्टाइल के और भी रोचक लेख के लिये मोबाइल पर सीधे टाइप करें hindi.boldsky.com और समाचार के लिये hindi.oneindia.com और रहें हमेशा अपडेट।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
