Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या आपको पता है सड़े हुए अंडे खाने के ये नुकसान
क्या आपको एक्सपायर्ड अंडों का सेवन करना सही लगता है? अंडे, स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद माने जाते हैं क्योंकि इनमें प्रोटीन काफी ज्यादा होता है। लेकिन बाजार में बासी अंडे भी आते हैं जिनका सेवन करने से शरीर को नुकसान भी काफी ज्यादा पहुंचता है।
READ MORE: 9 तरह के अंडे जिन्हें हम खा सकते हैं
सामान्यत: बड़े शहरों में अंडे पर एक्सपायरी डेट लिखी हुई आती है लेकिन छोटे शहरों में ये जानना मुश्किल हो जाता है कि अंडे बासी तो नहीं। बासी अंडे खाने से फूड प्वाइजनिंग की समस्या आ सकती है और कई गंभीर बीमारी होने का खतरा भी बना रहता है।
READ MORE: अंडे के बारे में जानिये कुछ तथ्य
आइए जानते हैं कि बासी या सड़े अंडे खाने से क्या-क्या नुकसान हो सकता है:

1. डायरिया:
बासी अंडे का सेवन करने से डायरिया, उल्टी या दस्त की समस्या हो सकती है। ये लक्षण 10 से 15 घंटे तक रहते हैं।

2. त्वचा:
बासी या एक्सपायरी डेट के अंडो का सेवन करने से त्वचा में रैशेज पड़ सकते हैं, खुजली और सेंसेशन की समस्या भी हो सकती है।

3. साल्मोनेल्लोसिस:
रखे हुए अंडो का सेवन करने से साल्मोनेल्लोसिस की समस्या हो जाती है जो कि एक प्रकार का बैक्टीरिया होता है, जिससे शरीर को नुकसान होता है।

4. लिस्टेरियोसिस:
एक बैक्टीरिया होता है जिसे लिस्टेरिया के नाम से जाना जाता है, यह एक्सपायरी डेट के अंडो में होता है जिससे शरीर में कई रोग व संक्रमण पैदा हो जाते हैं।

5. सिरदर्द:
एक्सपायरी डेट के अंडों से न सिर्फ ऊपर दिए गए रोग हो सकते हैं बल्कि पेटदर्द, बुखार और एेंठन की समस्या के साथ-साथ सिरदर्द की शिकायत भी हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
