Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती
सावधान! रात की नींद पूरी नहीं होती तो हो सकती हैं ये बीमारियां
अगर आप ऑफिस में लेट नाइट तक वर्क करते हैं और फिर रात में घर आ कर देर से सो कर जल्दी उठते हैं तो सावधान हो जाइये। जो लोग अपनी नींद ठीक से पूरी नहीं करते यानी जो लोग 6-7 घंटों की नींद से कम सोते हैं उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
कम नींद और ज्यादा तनाव हमारे तन मन दोनों पर असर डाल सकता है। जिन लोगों की नींद रात में पूरी नहीं होती उन्हें हृदय रोग, डिप्रेशन, मधुमेह, ब्लड प्रेशर, मोटापा और अन्य बीमारिया होने का खतरा रहता है।
READ: पूरी नींद लेने के जादुई फायदे
ठीक ने नींद ना लेने से स्ट्रेस हार्मोन ‘कॉर्टिसोल' का स्तर बढ़ जाता है। इसका सीधा नाता हमारे शरीर के वजन से भी है। कई रिसर्च में पाया गया है कम सोने से भी हमारा वजन बढ़ता है।
आपको समझना चाहिये कि हमारा शरीर एक एसी मशीन है, जो बेहद संतुलित ढंग से काम करती है। समय पर भोजन तथा समय पर सोने से न केवल जीवन बेहतर होता है, बल्कि कभी कोई रोग भी नहीं लगता।
READ: सोने के दौरान आपका शरीर करता है ये विचित्र काम
आइये जानते हैं कि जो लोग अपनी नींद ठीक से पूरी नहीं करते हैं, उन्हें आगे चल कर क्या क्या बीमारियां झेलनी पड़ सकती हैं।

डायबिटीज़
रात में पूरी नींद ना लेने से सुबह लोगों को ज्यादा शुगर और जंक फूड खाने की तलब लगती है। अगर आप ज्यादा शक्कर वाली चीज़ें खाएंगे तो आप ब्लड शुगर लेवल हाई हो जाएगा और आपको डायबिटीज़ होने की संभावना हो जाएगी।

कैंसर
कम सोने की वजह से ब्रेस्ट कैंसर और अन्य तरह के कैंसर भी हो सकते हैं। कैंसर पैदा करने वाले फ्री रैडिकल्स शरीर से बाहर निकलने में असमर्थ हो जाते हैं और शरीर में गंदगी जमती रहती है, जिससे अन्य बीमारियां पैदा होती हैं।

हार्ट अटैक और स्ट्रोक
सोते वक्त हमारे शरीर से गंदगी निकलती है और शरीर रिपेयर होने लगता है। इसलिये हमें सुबह ढेर सारा पानी पीना चाहिये जिससे गंदगी मूत्र के माध्यम से बाहर निकल जाए। ठीक से ना सोने की वजह से हाई ब्लड प्रेशर का रिस्क होता है जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक की संभावना बढ़ जाती है।

भूलने की बीमारी
सोने के दौरान आपका दिमाग फिर से पुनर्जीवित और ताजा होता है। दिमाग अपनी दिन भर की थकान को दूर करता है। अगर आप ठीक से सोएंगे नहीं तो आपका दिमाग सुबह डिसटर्ब रहेगा और आपको भूलने की बीमारी होती जाएगी।

बार-बार पेशाब करने की इच्छा
नींद ना पूरी करने की वजह से आपको बार बार पेशाब करने की इच्छा होगी मगर पेशाब नहीं होगी या फिर कम मात्रा में होगी।

चिंता और अवसाद
जब दिमाग में हर वक्त चिंता बनी रहेगी तो आपको आगे चल कर डिप्रेशन की बीमारी हो सकती है। कम नींद लेने से कॉर्टिसोल नामक हार्मोन शरीर में बहने लगता है जिससे डिप्रेशन होता है।

मोटापा बढ़ना
कम सोने से स्ट्रेस हार्मोन कार्टिसोल हार्मोन बढ़ने लगता है जो कि डिप्रेशन बढाने के साथ साथ मोटापा भी बढ़ाता है। जो लोग पांच या उससे कम घंटो की नींद लेते हैं उन्हें सावधान हो जाना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
