Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
ब्रोंकाइटिस से बचने के घरेलू उचार
फेफड़ों के अंदर स्थित श्वसनी के श्लेष्मकला के प्रदाह को ब्रोंकाइटिस कहते है। इसमें श्वसनी की दीवारें इन्फेक्शन व सूजन की वजह से अनावश्यक रूप से कमजोर हो जाती हैं जिसकी वजह से इनका आकार नलीनुमा न रहकर गुब्बारेनुमा हो जाता है।
ब्रोंकाइटिस की वजह से सीने में दर्द, सांस लेने मे तकलीफ, बुखार, खाँसी पहले सूखी, फिर बलगम के साथ तथा साँस फूलनाऔर मासपेशियों में दर्द होने की शिकायत होती है। जिन लोगों के लिये ब्रोंकाइटिस पहले स्टेज पर है, उन्हें घरेलू उपचार का सहारा लेना चाहिये। इस बीमारी में भाप में साँस लेना भी कफ निकलने में सहायता करता है।
आइये जानते हैं ब्रोंकाइटिस से बचने के लिये कौन से घरेलू उपचार सबसे फादेमंद साबित होते हैं।

नींबू का रस
नींबू का रस बलगम से छुटकारा दिलाने में सहायक है। साथ ही इससे खराश से भी राहत पा सकते हैं।

लहसुन
यह एक अच्छा एंटीबायोटिक है। इसमें एंटी वाइरल तत्व पाए जाते हैं। इसे लेने के लिये लहसुन की दो तीन कलियों को काट कर दूध में डाल कर उबाल लें और रात को सोने से पहले पी लें।

अदरक
अदरक की चाय पीजिये या फिर अदरक के पावडर का सेवन करें। दिन में दो बार अदरक और शहद मिला कर खाइये।

यूकेलिप्टस तेल
खौलते हुए पानी में दो तीन बूंदे यूकेलिप्टस तेल की डाल कर भाप लेने से फायदा पहुंचता है।

हल्दी
एक गिलास दूध में चुटकी भर हल्दी डाल कर उबाल लें फिर इसे खाली पेट एक चम्मच देशी घी के साथ दिन में दो या तीन बार लें। इस उपाय को हर रोज अपनाने से ब्रोंकाइटिस की समस्या धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी।

नमक वाला पानी
नमक वाले पानी से रोज गरारा करें। इससे आपके गले को थोड़ा आराम मिलेगा और समस्या कुछ हद तक कम हो जाएगी।

प्याज
सुबह उठने के बाद एक चम्मच प्याज के पेस्ट का सेवन करने से आराम मिलेगा।

पानी पीजिये
पानी पीने से कभी ना चूकें। खुद को तर रखने के लिये जितना हो सके उतना पानी पियें। वहीं कैफीन और एल्कोहल का सेवन न करें क्योंकि इनसे यूरीन अधिक होती है और शरीर का जल स्तर कम हो जाता है।

शहद
शहद गलें में होने वाली सूजन और खराश के साथ कफ को भी ठीक करती है। शहद के नियमित सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है जिससे ब्रोंकाइटिस जैसी समस्या से बचा जा सकता है।

बादाम
बादाम में मैगनीशियम, कैल्शियम और पोटैशियम पाया जाता है जो कि सांस लेने की दिक्कतों का खात्मा कर सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
