Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
डायरिया से कैसे करें बचाव
गर्मियां आते ही ढेर सारी बीमारियों का अंबार सा लग जाता है। खाने-पीने में साफ-सफाई का ध्यान न रखने की वजह से अनेको बीमारियां जैसे, डायरिया, टायफायड, जांडिस आदि लोगों को अपना शिकार बना लेती हैं।
READ: पेट दर्द, गैस, या लूज मोशन, सबका इलाज है यहां
गर्मी और प्यास लगने के कारण लोग सड़क किनारे कटे हुए फल और जूस पी लेते हैं, जिससे उन्हें डायरिया का खतरा चार गुना बढ जाता है।
डायरिया का मतलब है बार-बार पतला दस्त होना। प्रत्येक दस्त के साथ शरीर के अंदर मौजूद पानी और नमक निकल जाता है, जिससे शरीर बहुत ज्यादा कमजोर हो जाता है।
READ: भोजन के बाद यदि पेट में दर्द हो तो...
इस जानलेवा बीमारी से बचने के कई तरीके हैं, जैसे साफ-सफाई से रहना और स्वच्छ तरीके से पकाया हुआ भोजन खाना। इसके अलावा अन्य बातें भी हैं, जो इस लेख में दी हुई हैं, आइये जानते हैं उनके बारे में....

मीट
अगर आप मांसहारी हैं तो उसे खाते वक्त ध्यान रखें कि वह अच्छी तरह से पकाया गया हो, नहीं तो उसमें पैरासाइट्स हो सकते हैं जो डायरिया का कारण बन सकते हैं।

हाथों को अच्छे से धोएं
डायरिया कीटाणुओ की वजह से फैलता है इसलिये गर्मियों में खाना पकाने और खाने से पहले अपने हाथों को अवश्य धोएं। बाहर से आने के बाद हाथों को जरुर धोएं।

मसालेदार भोजन से दूरी बनाएं
मसालेदार भोजन प्रकृति में एसिडिक होते हैं इसलिये इन्हें ना खाएं। इसके साथ ही कैफीन के ज्यादा सेवन से भी दूर रहें।

पूल
कई लोग गर्मियों में स्विमिंग ज्वाइन कर लेते हैं। लेकिन एक स्विमिंग पूल में कई लोग तैरते हैं , जिससे सूक्ष्मजीव पानी में फैल जाते हैं और वह आपको डायरिया दे सकते हैं। इसलिये स्विमिंग करने के बाद घर जा कर साफ पानी से जरुर नहाएं।

पानी
यह बीमारी पानी से बहुत जल्दी फैलती है। ध्यान रहे कि आप जहां भी पानी पियें वहां का पानी साफ सुथरा रहे। या फिर आप घर से पानी साथ ले कर चलें।

फल और सब्जियां
जब भी फल और सब्जियां खाएं, तो जरुर देखें कि वह ताजी होनी चाहिये। इसके अलावा उसे अच्छी प्रकार से धो कर ही खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
