Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
संकेत जो बताएंगे कि डायटिंग करना आपके बस की बात नहीं
एक बात जो आपको सच में जान लेनी चाहिये, वह यह कि डायटिंग करना हर किसी के बस की बात नहीं है। अगर आपको वजन कम करना है तो, उसके लिये सबसे पहले एक पोषण विशेषज्ञ से परामर्श करें और अच्छा वर्कआउट प्लान फॉलो करें।
50 रूपए की इन चीज़ों से भरें अपना पेट भी और घटाएं वजन भी
कई लोग वजन घटाने के लिये इंटरनेट पर डाइट प्लान ढूंढ कर उसे बिना सोंचे समझे आजमाने लगते हैं, जिससे वह जल्द ही बोर हो जाते हैं और शरीर में पोषणों की कमी भी हो जाती है। स्वस्थ वजन रखना अच्छी बात है और इसके लिये बढ़ा हुआ वजन घटाना बहुत जरुरी है लेकिन डायटिंग को ले कर बहुत ज्यादा सनक दिखाना, बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता।
गलत तरीके से बनाया गया डायट चार्ट हमेशा फेल हो जाता है। इसलिये कभी भी यह आशा पाल कर ना रखें कि आपका वजन हफ्तेभर में ही 10 किलो कम हो जाएगा।
यह आयुर्वेदिक चाय जो पल भर में घटा दे आपका मोटापा
अगर आप हमेशा के लिये डायटिंग छोड़ना चाहते हैं, तो अपने फेमिली डॉक्टर से मिलें और वजन घटाने के हेल्दी तरीके पूछें। अब आइये जानें ऐसे संकेत जो बताएंगे कि आपको वजन घटाने के लिये डायटिंग नहीं करनी चाहिये।

संकेत: 1
अगर आपका वजन एक बार में ही झटके से कम हो गया है तो, आपको डायटिंग नहीं करनी चाहिये और अपने डॉक्टर से मिलना चाहिये।

संकेत: 2
यदि आपको मोटा होने का डर सताता है तो पहले उसे दूर करें।

संकेत: 3
अगर आप अपना डाइट चार्ट देख कर हैरान परेशान से हो जाते हैं तो, तो डाइटिंग ना करें।

संकेत: 4
अगर आप दिन भर कैलोरीज़ ही गिनते रहते हैं, तो ये बात गलत है। डायटिंग हमेशा नेचुरल होनी चाहिये। अगर ये जुनून बन जाए तो अच्छा है कि आप डायटिंग बंद कर दें।

संकेत: 5
अगर आपका वजन घटता बढता रहता है तो इसका मतलब है कि आपकी डाइट या फिर स्वास्थ्य में कोई गड़बडी है। डॉक्टर से मिलिये।

संकेत: 6
आपका 'चिड़चिड़ापन' अपके प्रियजनों को परेशान करता है। आप बिना किसी कारण के आस-पास हर किसी पर चिल्लाती हैं, तो डायटिंग बंद कर दें ।

संकेत: 7
अगर आपकी जिंदगी बोरिंग हो चुकी है और जीवन नरक लगने लगा है तो, डायटिंग बंद कर दें।

संकेत: 8
अगर आप बरगर, पिज्जा या अपनी कोई मनपसंद खाने की चीज़ को बहुत अधिक मिस कर रही है तो, अपनी डाइट पर ध्यान दें।

संकेत: 9
अगर आपकी ऊर्जा में बिना कुछ किये ही कमी आ गई, तो अपनी डाइट बंद कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
