Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
जानिये एलर्जी होने पर क्यूं नहीं करनी चाहिये बदपरहेजी
एलर्जी या एलर्जी के कारण होने वाले रोगों से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है और इससे व्यक्ति के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हर व्यक्ति की प्रतिरक्षा क्षमता अलग-अलग होती है और उस पर रोगों का प्रभाव भी अलग तरीके से होता है।
एलर्जी किसी को भी किसी चीज से हो सकता है। कुछ लोगों को धूल या मिट्टी से एलर्जी होती है तो कुछ लोगों को पराग, पालतू जानवरों, चूहों, कीड़ों और विशेष दवाओं से एलर्जी होती है।
एलर्जी के कारण कई लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके कारण सांस लेने में दिक्कत या खांसी व छींक भी आ सकती है।
एलर्जी के कारण होने वाली समस्याओं को कभी नकारना नहीं चाहिए। ये जानलेवा भी साबित हो सकती हैं। बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि क्या कारण हैं कि आपको एलर्जी के लक्षणों को लेकर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए:

कम एलर्जी भी बड़ी प्रतिक्रिया का कारण बन सकती है:
कई बार छोटी से छोटी एलर्जी के परिणाम भी बेहद घातक हो सकते हैं। ऐसे में हर किसी को अपने प्रति सेचत होने की आवश्यकता होती है। साथ ही अगर आप किसी व्यक्ति की एलर्जी के बारे में जानते हैं तो उसके प्रति भी ध्यान रखें ताकि जान को खतरा न होने पाएं।

2. प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर बना देती हैं:
एलर्जी के प्रति लापरवाही बरतने से प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो सकती है। जितना ज्यादा समय बीतता जाएगा, उतना ही शरीर कमजोर पड़ता जाएगा। कई बार पाचन तंत्र भी बेहद कमजोर हो जाता है और कई प्रकार के विकार हो जाते हैं।

3. फूड एलर्जी से सूजन हो सकती है:
फूड एलर्जी से सूजन हो सकती है। कई बार मधुमेह, हद्य रोग और गठिया जैसे घातक रोग भी हो जाते हैं। न्यूरो-डिजेनेरेटिव रोग जैसे- अल्जाइमर और पार्किंसंस भी हो सकते हैं।

लगातार सर्दी और खांसी बनी रहने से प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है:
जिन लोगों को एलर्जी की वजह से हमेशा सर्दी और खांसी बनी रहती है उनकी इम्यून सिस्टम बहुत कमजोर हो जाता है जिसकी वजह से वह जल्दी - जल्दी बीमार पड़ जाते हैं।

5. साइनस की समस्या :
अगर नाक सम्बंधी कोई एलर्जी होती है तो साइनस की समस्या सबसे पहले होती है। कई बार संक्रमण हो जाता है और फेफड़ों पर भी इसका प्रभाव गंभीर हो जाता है। अस्थमा और निमोनिया भी इन्हीं दिक्कतों में से एक है।

6. पूरे शरीर पर नकारात्मक प्रभाव :
एलर्जी के चलते पूरे शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसके कारण, बदन में दर्द, अनिद्रा की समस्या भी हो जाती है। अगर आपको ऐसा अक्सर महसूस होता है कि किसी खास वजह से आपको ये समस्याएं हैं तो उस एलर्जी को कतई नकारें नहीं।

7. अति असहजता हो सकती है:
एलर्जी के कारण अति असहजता हो सकती है और खुजली, जलन, सूजन, चकत्ते आदि भी पड़ सकते हैं। इससे लोगों को बहुत दिक्कत होती है। एलर्जी के कारण ऐसा होने को एनाफाइलिक्स कहा जाता है।

8. एनाफाइलिक्स:
एलर्जी के कारण शरीर में कई लक्षणों का एक साथ उभरना और उसकी वजह से जीवन खतरे में पड़ जाना, एनाफाइलिक्स कहलाता है। इसे दवाओं के द्वारा नियंत्रित किया जा सकता है और परहेज से दुबारा होने से बचाया जा सकता है। बस आपको ख्याल रखना होगा कि आपको किससे एलर्जी है।



Click it and Unblock the Notifications











