Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
डेस्क जॉब करने वालों को जरुर करने चाहिये ये 7 काम
डेस्क जॉब करने वालों को बड़ी ही जल्दी और कई सारी बीमारियां एक साथ लगती हैं। जी नहीं, हम आपको डरा नहीं रहे हैं बल्कि आगाह कर रहे हैं कि अगर आप घंटो अपनी कुर्सी से चिपके रहेंगे तो आपको दिल की बीमारी, मोटापा, पीठ दर्द, स्लिप डिस्क या अन्य बीमारी होने का खतरा हो सकता है।
अगर आप अपने दिन का 8-9 घंटा ऑफिस में ही काटते हैं तो जाहिर सी बात है कि आपके पास व्यायाम करने का समय तो होगा ही नहीं। ऐसे में अगर आप ऑफिस में ही कुछ कुछ देर पर उठ कर टहल लें या सीट पर बैठ कर ही स्ट्रेचिंग कर लें तो भी आपको काफी लाभ मिलेगा।
क्या आप जानते हैं दुनिया के कई बडे़ ऑफिस जैसे गूगल, फेसबुक, माइक्रोसॉफ्ट और टि्वटर ने अपने यहां स्टैंडिंग डेस्क की व्यवस्था की है। अगर कई दिनों से आप भी सोते समय कंधे या गर्दन के आस-पास दर्द, कमर दर्द या फिर अन्य मसस्या महसूस कर रहे हैं, तो आपको हमारा यह लेख जरुर पढ़ना चाहिये।

अपनी गाड़ी को ऑफिस से दूर पार्क करें
ऐसा करने से आपको थोड़ा चलने का मौका मिलेगा क्योंकि ऑफिस में तो आपको सारा दिन बैठना ही है।

लिफ्ट की जगह सीढियां चढ़ें
सीढियां चढ़ने से आपकी कैलोरीज़ तो बर्न होंगी ही साथ में आपकी पूरी बॉडी का वर्कआउट भी हो जाएगा।

ऑनलाइन चैटिंग करने के बजाए हॉल में चलें
बैठ कर ऑनलाइन चैटिंग करने के बजाए उतने ही समय में हॉल में चलें या फिर किसी की डेस्ट पर जा कर बातें करें।

ऑफिस के जिम का प्रयोग
अगर आपके ऑफिस में जिम है तो रोजाना वहां जा कर एक्सरसाइज करें, इससे शरीर फिट रहेगा।

कभी खड़े भी हो जाइये
अगर आपको आफिस में चलने फिरने की जगह ना मिले तो अपनी डेस्ट कर पर खडे़ हो जाइये और फिर काम कीजिये।

डेस्क पर करें थोड़ा सा स्ट्रेच
अगर आपकी मसापेशियों अकड़ जाती हैं तो सीट पर बैठे बैठे ही थोड़ी स्ट्रेचिंग कर लीजिये।

खूब पानी पियें
पानी पीने से शरीर हमेंशा हाइड्रेट रहेगा और बार बार पेशाब लगने की वजह से आप को ब्रेक लेना पड़ेगा जो कि आपके लिये अच्छा है।



Click it and Unblock the Notifications
