Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
हर वक्त थकान और सर्दी-जुखाम हैं अनहेल्दी होने के लक्षण
अनहेल्दी होने के लक्षण कई सारे हो सकते हैं जैसे, बार बार सर्दी-जुखाम होना, पेशाब का रंग अत्यधिक पीला होना या फिर बेवजह ही थकान लगना आदि। क्या आप में भी हैं ऐसे लक्षण? अगर हां, तो जरुर पढ़ें यह लेख
इन दिनों हम सभी अपनी लाइफ में बहुत ज्यादा व्यस्त रहते हैं और हमारे स्वास्थ्य के बारे में रत्ती भर भी नहीं सोचते हैं। जब भी हमें कहीं दर्द होता है तो गोली खा लेते हैं और वापस काम पर लग जाते हैं।
ये समझने की कोशिश नहीं करते हैं कि आखिर ऐसा क्यूं हो रहा है। क्या ये किसी खतरनाक बीमारी का संकेत तो नहीं है। कई बार लोग मोटापे की वजह ज्यादा पेटू होना मानते हैं लेकिन वाकई में मोटापा एक गंभीर बीमारी है जो अन्य बीमारियों को भी न्यौता देता रहता है।

अगर बॉडी में कुछ भी सही नहीं चल रहा है तो इसका मतलब है कि बॉडी का कोई महत्वपूर्ण अंग प्रॉपरली काम नहीं कर रहा है।
मोटापे की वजह से भी कई लोगों को सांस फूलना, जोड़ों में दर्द, नींद में कमी और एनर्जी लेवल कम हो जाने की शिकायत हो जाती है।

यूरिन का रंग भी शरीर की हेल्थ के बारे में बताता है। इसलिए आपको फ्लश करने से पहले यूरिन के रंग पर भी ध्यान देना चाहिए। अगर यूरिन का रंग बहुत ज्यादा पीला है तो आपको चिंता करने की जरूरत है और शीघ्र ही डॉक्टर से मिलने की भी आवश्यकता है। लाल रंग की यूरिन, शरीर के किसी गंभीर खतरे को दर्शाती है, इसलिए आपको बिल्कुल भी कोताही नहीं बरतनी चाहिए। READ: स्वास्थ के बारे में जानकारी देती है पेशाब का रंग

इसी प्रकार, अगर आप हमेशा बहुत थकान महसूस करते हैं और नींद सी लगती रहती है तो भी आपका शरीर आपका साथ नहीं दे रहा है और आप जल्दी ही मुश्किल में पड़ने वाले हैं। हो सकता है कि आपके शरीर में कोई अंदरूनी दिक्कत है जैसे- थॉयराइड आदि। कई बार दिल की बीमारियों और कैंसर जैसी बीमारियों के प्रारम्भिक लक्षण भी यहीं होते हैं।

त्वचा का फटना, बार-बार सर्दी-जुकाम-बुखार हो जाना आदि भी सही नहीं है, ये बताता है कि बॉडी में कुछ भी फिट नहीं है। बीमारियों का शरीर पर कब्जा होना इम्यूनिटी पर निर्भर करता है।

कई लोगों के होंठ और नाखून भी बदहाल रहते हैं जो कि शरीर में विटामिन की कमी को दर्शाते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications