Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
गुड़हल के फूल की चाय है आपकी सेहत के लिए जरूरी, जानिए 10 फायदे
आपने घर में और कई लोगों को देखा होगा कि अगर उनको सुबह चाय ना मिले तो उनको काम करने में मन नहीं लगता है। वो लोग कहते कहते है कि हमे अच्छा नही लग रहा है। अगर नहीं तो एक बार जरूर ट्राई करें। चाय हमारी लाइफ का एक अहम हिस्सा है। सुबह-सुबह उठकर जब तक एक कप गर्मागर्म चाय न मिल जाए तब तक दिन की शुरुआत अच्छी नही होती है।
चाय पीने से हमारे शरीर में स्फूर्ति आ जाती है। जिससे हम तरोताजा महसूस करते है। आप हमेशा ग्रीन टी या फिर अदरक की चाय पीते है। लेकिन कभी आपने गुड़हल की चाय पी। जितना ये स्वाद में अच्छी होती है। उतनी ही यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। गुड़हल की चाय का सेवन करने से आपको कई गंभीर बीमारियों से निजात मिल जाएगा। साथ ही आपकी स्किन में भी निखार आ जाता है।
गुड़हल की चाय में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट आदि पाया जाता है। इसके पीने से आपको कई बीमारियों से बचाव होगा। जानिए इसको पीने से क्या-क्या फायदा है। यह स्वाद से भरपूर होती है। क्या आप जानते है गुड़हल की चाय के क्या फायदे होते है। आइए जानते है कि कितनी फायदेमंद गुड़हल की चाय..........

कैंसर से बचाती है चाय
अगर आप इस चाय का रोजाना सेवन करेंगे को तो ये आपतो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाता है। यह कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को धीमा कर देता है जिससे कैंसर तेजी से नहीं बढ़ पाता। इसलिए इसका सेवन जरूर करें।

पेट की चर्बी कम करता है
आप हमेशा अपने मोटापे से परेशान रहते हैं तो गुड़हल की चाय पीना आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया को सक्रिय बनाने का काम करते हैं। ऐसा लगातार करने पर आपके पाट की चर्बी कम हो जाएगी।

डिप्रेशन में लाभदायक
इस चाय की खास बात ये है कि इसमें कई तरह के ऐसे तत्व होते है। जो आपके आपके तनाव के कारण बढ़े तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित करने से रोकता है। जिससे आपका दिमाग शांत रहता है। इसको पीने से आपका डिप्रेशन खत्म हो जाएगा।

कोलेस्ट्राल रोकता है
आप अक्सर ऐसा खाना खाते है जो कोलेस्ट्रोल से भरा हुआ होता है। वो आपके शरीर को नुकसान पहुंचाता है। जो कि आपके शरीर के लिए काफी नुकसानदायक होता है। साथ ही आपकी धमनियों को ब्लॉक कर देता है। जिससे आपको हदय संबंधी कई बीमारियां हो सकती है। लेकिन इस चाय का सेवन करने आपको हदय संबंधी कोई भी बीमारी नहीं हो सकती है। इसको पीने से कोलेस्ट्रोल कम होता है।

बीपी की समस्या
बीपी की समस्या बहुत गंभीर और तेजी से फैलने वाली समस्या है। अगर आप भी
इससे पीड़ित है तो गुड़हल की चाय काफी फायदेमंद हो सकती है। रोजाना एर कप चाय पीने से जल्द ही आपको ब्लड प्रेशर कंट्रोल में आ जाएगा। इससे आपको राहत जरूर मिल जाएगी।

लिवर को लिए है सही
इस चाय को पीने से आपका लिवर हमेशा स्वस्थ रहेगा। गुड़हल की चाय पीने से आपको लिवर संबंधी समस्या नहीं होगी। यह लिवर से अनिष्ट तत्वों को बाहर निकालती है।

याददास्त बढ़ती है
गुड़हल की चाय को लगातार पीने आपकी मानसिक स्थिति सही हो जाती है और आपकी याददास्त बढ़ती है।

मुंह के छालों से आराम
अगर आपके मुंह में छाले हो गए है और आप कुछ खा पी नही पा रहे है तो आपकों गुड़हल की चाय और इसकी पत्तियां चबाना चाहिए ऐसा करने से आपको आराम मिल जाएगा।

स्किन के लिए
इसकी चाय पीने से आपकी स्किन में ग्लो आता है और यदि आप इसके फूल का प्रयोग करें तो इसको पीस कर चेहरे पर लगाने से भी स्किन सही हो जाती है।

हर्बल शैंपू बना सकते है
इसकी चाय पीने से आपके बालों की समस्या खत्म हो जाएगी वो झड़ना बंद हो जाएंगे। अगर आप चाहें तो बच्चों के लिए इसके फूल से हर्बल शैंपू भी बना सकते है। इससे आपको बालों की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
